शाहरुख के साथ अबतक काम न कर पाने का विद्या बालन को अफ़सोस

बॉलीवुडशाहरुख के साथ अबतक काम न कर पाने का विद्या बालन को...

Date:


शाहरुख के साथ अबतक काम न कर पाने का विद्या बालन को अफ़सोस

विद्या बालन ने जितनी फिल्मों में काम किया है, उन सभी फिल्मों की एक कॉमन चीज रही है, उनकी उम्दा परफॉर्मेंस। आजकल वह अपनी ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म शेरनी को लेकर चर्चा में हैं। शेरनी में वन अधिकारी की भूमिका ने विद्या बालन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में विद्या बालन ने किंग खान शाहरुख खान के साथ कभी काम नहीं करने को लेकर जवाब दिया।

विद्या बालन ने बताया आखिर उन्होंने क्यों आजतक शाहरुख खान के साथ काम क्यों नहीं किया। विद्या ने कहा, मैं जब भी अपनी फिल्म प्रमोट करती हूं तो हर बार मुझे ये सवाल जरूर किया जाता है। बहुत लोगों ने मुझसे कहा कि वह शाहरुख खान के साथ मुझे काम करते देखना चाहते हैं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं कभी। मुझे कभी भी शाहरुख खान के साथ काम करने के लिए अप्रोच ही नहीं किया गया।

विद्या बालन ने कहा कि उम्मीद है कि ऐसा जल्द ही होगा और एक फिल्म में हम काम करेंगे। मैं भी एक्साइटिड होंगी ऐसी फिल्म में काम करने पर। इंटरव्यू के दौरान विद्या से ये भी पूछा गया कि बॉलीवुड में ऐसा कौन सी रुढ़िवादी सोच है जिसे आप तोड़ना चाहती हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि समाज में भी बहुत सारे अवगुण हैं जिन्हें तोड़ने की आवश्यकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...