भाजपा सरकार में महँगाई का खूब विकास हुआ: अखिलेश यादव

उत्तराखंडभाजपा सरकार में महँगाई का खूब विकास हुआ: अखिलेश यादव

Date:


भाजपा सरकार में महँगाई का खूब विकास हुआ: अखिलेश यादव

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जबसे सत्ता में आई है, मंहगाई विकराल बनती गई है। चारों तरफ इसके प्रसार से आम आदमी की तो कमर ही टूट गई है। मंहगाई के जरिए भाजपा हर क्षेत्र में अभाव की स्थिति फैदा करने में लगी है ताकि लोग भूख, कुपोषण और बीमारी की वजह से काल कवलित होते रहे उसका फार्मूला गरीबी हटाने के लिए गरीब को ही तबाह करने का है।

सपा मुखिया ने तंज़ किया कि कहने को सबका साथ सबका विकास का नारा खूब लगाया जाता है लेकिन हकीकत में भाजपा केवल कुछ पूंजीपतियों का साथ करती है और उनके विश्वास पर ही काम करती है। जनसामान्य की तकलीफों को कम करने के बजाय वह उनमें और बढ़ोत्तरी करने की साजिषें करती रहती है। कृषि अर्थव्यस्था को बर्बाद करने के बाद अब वह घरेलू अर्थव्यवस्था को भी चौपट करने में लग गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related