अयोध्या। भारत के उपराष्ट्रपति एम0वैकेया नायडू 15 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के दौरे पर आ रहे है। इस दौरान वो ट्रेन से धर्म नगरी अयोध्या जायेंगे। वहां राम मंदिर और बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। वह लखनऊ से होते हुए अयोध्या और फिर वाराणसी जाएंगे। रेलवे ने भी उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत उनके लिए विशेष कोच भी तैयार किया जा रहा है। वह प्रेसीडेंशियल ट्रेन में सफर करेंगे।
Also Read :एक महंत की एक महंत के खिलाफ कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू 15 अप्रैल को लखनऊ पहुंचने के बाद लखनऊ से अयोध्या के बीच दो घंटे प्रेसीडेंशियल ट्रेन में सफर करेंगे। यह ट्रेन 9 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। 11 बजे वह अयोध्या पहुंचेंगे, यहां में उपराष्ट्रपित राम मंदिर में श्रीराम लला के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह अयोध्या से दोपहर ढाई बजे वाराणसी के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि यहां वह बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे।
