जिम में एक्सरसाइज करती उर्वशी रौतेला की मांग में सिंदूर

बॉलीवुडजिम में एक्सरसाइज करती उर्वशी रौतेला की मांग में सिंदूर

Date:


जिम में एक्सरसाइज करती उर्वशी रौतेला की मांग में सिंदूर

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी एक्टिंग स्किल और स्टाइल के साथ-साथ अपने डांस के लिए भी खूब जानी जाती हैं. लेकिन उर्वशी रौतेला अपने डांस से जितना धमाल मचाती हैं, वह उतना ही ख्याल अपनी फिटनेस का भी रखती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उर्वशी रौतेला जिम में एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं. हालांकि, खास बात यह है कि एक्ट्रेस ने अपनी मांग में सिंदूर लगाया हुआ है.

https://www.instagram.com/p/CKELXXDB-Z-/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

इस वीडियो में उर्वशी रौतेला अपने एक हाथ से 30 किलो वजन उठाते हुए एक्सरसाइज कर रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “30 KG बारबेल सिंगल आर्म लेटरल लंज टू प्रेस.” उर्वशी के इस वीडियो को देख युवा भी उनसे काफी इंस्पायर हो रहे हैं. एक्टेस के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related