हार्दिक, क्रुणाल पंड्या के पिता का हार्ट अटैक से निधन

स्पोर्ट्सहार्दिक, क्रुणाल पंड्या के पिता का हार्ट अटैक से निधन

Date:


हार्दिक, क्रुणाल पंड्या के पिता का हार्ट अटैक से निधन

नई दिल्ली: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक और उनके भाई क्रणाल पंड्या के सिर से शनिवार को पिता का साया उठ गया। हिमांशु पंड्या का वडोदरा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। क्रुणाल पंड्या इस वक्त सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में खेल रहे थे। पिता के निधन की खबर मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए। हार्दिक यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं क्योंकि वह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज की तैयारी में जुटे हैं।

बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पंड्या सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में बड़ौदा की कप्तान संभाल रहे थे। इस मुश्किल घड़ी में वह अपने परिवार का साथ देने के लिए बायो बबल से निकल आए हैं। वह अब आगे के मैचों के लिए इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। कृणाल पंड्या ने उत्तराखंड के खिलाफ पहले मैच में 76 रन बनाए और तीन मैचों में चार विकेट भी ले चुके हैं।

बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ शिशिर हतंगड़ी ने हार्दिक पंड्या के पिता के निधन पर शोक जताते हुए कहा, “हां, क्रुणाल पंड्या बबल से बाहर चले गए हैं। यह एक निजी क्षति है। बड़ौदा क्रिकेट असोसिएशन इस दुख की घड़ी में हार्दिक और क्रुणाल के साथ है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...