भूकंप प्रभावित वेनेजुएला ने भारत का जताया आभार, भारतीय सेना की मदद की जमकर सराहना

इंटरनेशनलभूकंप प्रभावित वेनेजुएला ने भारत का जताया आभार, भारतीय सेना की मदद...

Date:

भयंकर भूकंप से प्रभावित वेनेजुएला ने इस मुश्किल समय में भारत की मदद के लिए धन्यवाद दिया है। भारतीय सेना की ओर से चलाए जा रहे राहत अभियान के बीच वहां के लोगों ने भारत के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई वीडियो साझा किए। इन वीडियो में वेनेजुएला के परिवार भारतीय सेना द्वारा लगाए गए फील्ड हॉस्पिटल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए भारत का धन्यवाद करते दिखाई दिए।

एक वीडियो में इलाज के बाद एक महिला ने भारतीय डॉक्टरों और मेडिकल टीम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें बहुत अच्छी देखभाल मिली। उन्होंने भारत की मदद के लिए आभार व्यक्त किया।

एक अन्य वीडियो में वेनेजुएला की एक महिला ने कहा कि भारतीय सेना का फील्ड हॉस्पिटल स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। वहीं एक अन्य नागरिक ने कहा कि उन्होंने पिछले 60 वर्षों में इतनी अच्छी और संवेदनशील मेडिकल सेवा कभी नहीं देखी।

भारत में वेनेजुएला के दूतावास ने भी काराकस के ला रिंकोनाडा में स्थापित भारतीय सेना के फील्ड हॉस्पिटल की तस्वीरें साझा कीं। दूतावास ने बताया कि यह अस्पताल 24 जून को आए भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए स्थापित किया गया है। इस अभियान के तहत विशेष मेडिकल टीम भी तैनात की गई है।

भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत वेनेजुएला को मानवीय सहायता भेजी है। इस अभियान में बचाव दल, फील्ड हॉस्पिटल, दवाइयां और राहत सामग्री शामिल हैं। वेनेजुएला के विदेश मंत्रालय ने भी भारत की इस सहायता का स्वागत किया है।

इस बीच, CNN की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने बताया कि भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,719 हो गई है। करीब 22,619 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें 5,034 लोग घायल हैं। 855 इमारतों को नुकसान पहुंचा है, जिनमें से 189 पूरी तरह ढह गई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 24 जून को आए भूकंप के बाद अब तक 609 आफ्टरशॉक दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) का अनुमान है कि मृतकों की संख्या 10,000 से अधिक होने की भी आशंका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

इंदौर इमामबाड़ा विवाद: हाई कोर्ट में आज अहम सुनवाई, शहर में कड़ी सुरक्षा

इंदौर में सरकारी इमामबाड़े और ताजिया रखने को लेकर...

राशन कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें? पूरी प्रक्रिया समझें

राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद सबसे...

राशन कार्ड क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

राशन कार्ड भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी...

ट्रंप ने पेट्रोल की कीमतें घटाने की दी चेतावनी, दोहा में ईरान के साथ होगी अहम बैठक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों...