भूकंप के झटकों से हिली पिथौरागढ़ की धरती

उत्तराखंडभूकंप के झटकों से हिली पिथौरागढ़ की धरती

Date:

उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिनके रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 मापी गई है। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ था और गहराई जमीन की सतह से 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के झटकों के बाद लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार आज शाम 7:16 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सटे कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का अक्षांश 29.85 उत्तर और देशांतर 80.52 पूर्व बताया गया है। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके हल्के थे, इसलिए किसी तरह के नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

उत्तराखंड से पहले सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र धौला कुआं के आसपास दर्ज किया गया था। सुबह 5:36 बजे आए भूकंप ने दिल्ली के लोगों की नींद उड़ा दी। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से मात्र 5 किलोमीटर की गहराई में था। इस कारण धौला कुआं और उसके आसपास के इलाकों में गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई दी। तेज आवाज के साथ आए भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...