Site icon Buziness Bytes Hindi

Muzaffarnagar News: ASP अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण और RLD विधायक मदन भैया के कार्यक्रम में तोड़फोड़ हंगामा

mob ransacked

मुजफ्फरनगर। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर और रालोद विधायक मदन भैया के कार्यक्रम में गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और हंगामा हुआ। मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र के भूपखेड़ी गांव में रालोद विधायक मदन भैया और भीम आर्मी प्रमुख व आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान कुछ युवकों की भीड़ ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर और रालोद विधायक मदन भैया की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आसपा और रालोद कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।


स्वागत कार्यक्रम के दौरान हुई तोड़फोड़

बताया जाता है कि आज शुक्रवार को विधायक मदन भैया और आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर का भूपखेड़ी में स्वागत कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए दोनों पहुंचे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी में कुछ युवकों ने तोड़फोड़ कर दी। बताया जाता है कि जिस समय कार्यक्रम चल रहा था। उस दौरान कुछ युवकों की भीड़ वहां आई और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। मामले की जानकारी कार्यकर्ताओं को हुई तो भीम आर्मी और आसपा कार्यकर्ताओं ने रतनपुरी थाने पहुंचकर नाराजगी जताई है। वहीं आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर रतनपुरी थाने पहुंचे और एसओ से बातचीत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Exit mobile version