लाइफस्टाइल डेस्क। Veg Spring Roll Recipe – ज्यादातर बच्चों को चायनीज फूड काफी पसंद होता है, लेकिन रोजाना इसे खाना सेहत को नुक्सान दे सकता है। अगर आपके बच्चे भी जंक फूड के शौक़ीन है तो उन्हें घर पर ही हेल्दी तरीके से ये चीजें तैयार करके खिलाये, ऐसा करने से उनकी सेहत को कोई नुक्सान नहीं होगा। आज हम वेज स्प्रिंग रोल रेसिपी लाए है, जिसे आप काफी हेल्दी तरीके से बना सकते है और यक़ीनन बच्चे भी इसे मजे से खायेंगे। चलिए फिर जानते है ये टेस्टी रेसिपी।
वेज स्प्रिंग रोल सामग्री:
100 ग्राम मैदा, एक कप बारीक कटा पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गाजर, प्याज, पनीर, हरी मिर्च, और अदरक। इसके अलावा, काली मिर्च, लाल मिर्च, अजीनोमोटो, सोया साॅस, नमक, और तेल।
वेज स्प्रिंग रोल रेसिपी (Veg Spring Roll Recipe) –
पहले एक कटोरे में मैदे को छाल कर उस में पानी डालकर चिकना घोल बना लें, फिर एक घंटे के लिए ढककर रख दें। अब स्प्रिंग रोल की स्टफिंग तैयार करे, उसके लिए कड़ाही में एक चम्मच तेल गर्म करें और कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, कटा हुआ पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च और मैश किया हुआ पनीर डाले। इस मिश्रण को लगभग एक मिनट तक भूनें, आप ध्यान दे की सब्जियां पूरी पकने के बजाए हल्की सॉफ्ट हो। फिर इसी में काली मिर्च, लाल मिर्च, अजीनोमोटो, सोया सास और नमक डालकर मिला लें। बस स्टफिंग तैयार है।
Read also: रसोई Bytes: झटपट बनाएं दाल ढोकली, सबको आएगी पसंद!
इसके बाद तवे को गैस पर गर्म करें और थोड़ा सा तेल डाल कर चारों तरफ फैला लें। साथ ही ध्यान दे की तवा ज्यादा गर्म न हो। अब एक चम्मच मैदे का घोल डालकर फैला लें और धीमी आंच पर सेंके। जब घोल की ऊपरी सतह का रंग बदलने लगे तो उठा कर प्लेट पर रख दें। अब दो चम्मच स्टफिंग डालकर पतला फैला लें और रोल बना लें। जब रोल्स इसी तरह तैयार हो जाए तब कड़ाही में तेल गर्म कर हल्के ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। लीजिए तैयार है वेज स्प्रिंग रोल।

