Russia-Ukraine War: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नीलाम की अपनी जैकेट, युद्ध के लिये जुटाया जा रहा चंदा

इंटरनेशनलRussia-Ukraine War: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नीलाम की अपनी जैकेट, युद्ध के लिये...

Date:

रूस और यूक्रेन के मध्य चल रहे युद्ध को तकरीबन ढ़ाई महीने हो गये हैं, जहाँ अब यूक्रेन चंदा जुटाने में युद्धस्तर से जुट गया है। इसी के तहत यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपनी जैकेट लंदन में नीलाम के लिये रखी थी, जहाँ उनकी ऊनी जैकेट 90 हजार पाउंड या 1,11,000 लाख डॉलर (8, 54,9,285 रुपये) में नीलाम हुई है।

वहीं इस जैकेट की बात करें तो राष्ट्रपति जेलेंस्की इसे युद्ध के दौरान कीव की सड़कों में पहने नजर आये हैं, जिसके कारण इसकी कीमत अधिक हो गयी है। वहीं यूक्रेन के जज्बे की हर कोई दाद देता रहा है, क्योंकि ऐसा कहा जा रहा था कि यूक्रेन 3 दिन से ज्यादा इस जंग को नहीं झेल सकेगा।

दूसरी तरफ यूक्रेन ने महीनों से मोर्चा संभाल रखा है, जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। वहीं इस नीलामी के बाबत लंदन दूतावास ने जानकारी देते हुये बताया कि बहादुर यूक्रेन नाम से एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें यूक्रेन युद्ध से जुड़ी बहादुर कहानियों को लोंगो को बतलाया जा रहा है। इसके साथ ही इस अभियान के तहत जंग में बर्बाद हो चुके यूक्रेन के लिये चंदा जुटाया जा रहा है, जिससे यूक्रेन लंबे समय तक लड़ सके।

वहीं इस अभियान के तहत यूक्रेन की पहली महिला ओलेना जेलेंस्की द्वारा दान किये खिलौने, दिवंगत फोटोग्राफर मैक्स लेविन की तस्वीरें भी नीलाम की जा रही है। दूसरी तरफ अभी इस अभियान के तहत 10 लाख डॉलर से अधिक की राशि जुटाई जा चुकी है, जिसका उपयोग मुख्यतः पश्चिमी यूक्रेन के विशेष बाल अस्पताल में उपकरण, सैनिकों के कल्याण हेतु किया जायेगा, इसके साथ इस अभियान को ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन ने भी सपोर्ट किया है, साथ यूक्रेन की हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...