डेनली पर नहीं रहा वॉन को भरोसा

स्पोर्ट्सडेनली पर नहीं रहा वॉन को भरोसा

Date:


डेनली पर नहीं रहा वॉन को भरोसा

साउथैंप्टन। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे बल्लेबाज जो डेनली को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए कप्तान जो रूट के लिए जगह देनी चाहिए. डेनली एजेस बाउल में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली और दूसरी पारी में क्रमश: 18 और 19 रन ही बना सके. उन्होंने पिछली आठ पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है. डेनली ने इंग्लैंड के लिए अब तक 14 टेस्ट मैच खेले हैं और वह एक भी शतक नहीं बना पाए हैं.

डेनली ने गंवा दिया मौका
वॉन ने कहा, आप यह कह सकते हैं कि डेनली बेहद भाग्यशाली रहे हैं कि उन्होंने 15 टेस्ट मैच खेले. यहां पर काफी खिलाड़ी हैं जिन्होंने सिर्फ आठ टेस्ट खेले और शतक जमाया. डेनली ने अपना मौका गंवा दिया है. क्रॉले को पूरा मौका दिया जाना चाहिए. मुझे डेनली के लिए दुख है, उनका स्तर वैसा नहीं है. उन्होंने कहा, इंग्लैंड को डेनली को लेकर फैसला करना होगा. क्रॉले निश्चित तौर पर टीम में रहेगा.

नासिर हुसैन ने भी दी थी सलाह
इससे पहले, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने डेनली को सलाह दी थी कि बड़े स्कोर बनाने के लिए उन्हेंं अपनी बल्लेबाजी तकनीक में सुधार करना चाहिए, अन्यथा वह टीम में अपनी जगह खो सकते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...