Gujarat Chunavi Dangal: वडगाम सीट भाजपा के लिए बड़ा चैलेन्ज, जिग्नेश को हराना टेढ़ी खीर

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: वडगाम सीट भाजपा के लिए बड़ा चैलेन्ज, जिग्नेश को...

Date:

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान निर्वाचन आयोग ने भले ही अभी नहीं किया है लेकिन राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां और सरगर्मियां हिमाचल प्रदेश से भी आगे हैं जहाँ चुनावी तारीखों का एलान हो चूका है. हर चुनाव की तरह इस चुनाव में कुछ सीटें ऐसी हैं जो भाजपा के लिए बड़ा महत्त्व रखती हैं और वहां पर जीत हासिल करना उनकी प्राथमिकताओं में से एक होता है, ऐसी ही एक सीट बनासकांठा जिले वडगाम सीट है जहाँ पर गुजरात का दलित चेहरा माने जाने वाले जिग्नेश मेवानी का कब्ज़ा है, मेवानी हालाँकि आज़ाद उम्मीदवार हैं लेकिन उन्हें कांग्रेस की तरफ से बैटिंग करते हुए देखा जा सकता है, वह राहुल के साथ मंचों को भी शेयर करते हैं. भाजपा इस सीट पर ज़रूर कब्ज़ा करना चाहेगी.

जिग्नेश मेवानी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा भी किया है. दलित नेता जिग्नेश मेवानी ने 2017 में भाजपा के विजय चक्रवर्ती को 20000 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी. बनासकांठा जिले की 9 विधानसभा सीटों में से यह हॉट सीट विधानसभा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. पिछले चुनावों की बात करें तो 2002 में वडगाम से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, 2007 में भाजपा को कामयाबी मिली और 2012 में कांग्रेस ने फिर वापसी की. लेकिन 2017 में सियासी समीकरण ऐसे बने जिनको देखते हुए कांग्रेस ने आज़ाद उम्मीदवार जिग्नेश मेवानी को अपना समर्थन दिया, जिग्नेश मेवानी ने यहां जीत दर्ज की. आप ऐसा भी कह सकते हैं पिछले दो चुनावों में यहाँ कांग्रेस की ही जीत हुई है इसलिए भाजपा के लिए यह सीट एक चैलेन्ज बनी हुई है.

कांग्रेस की तरफ से हालाँकि अभी इस सीट से उम्मीदवारी का एलान नहीं किया गया है लेकिन जिग्नेश का यहाँ से लड़ना तय माना जा रहा है, अब देखना होगा कि वो आज़ाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे आया हाथ के निशान पर. भाजपा के लिए यहाँ से जिग्नेश मेवानी को हराना एक टेढ़ी खीर होगा, सबसे पहले तो भाजपा को इस सीट से किसी मज़बूत उम्मीदवार की तलाश करनी होगी। अब देखना यह होगा कि जिग्नेश मेवानी के मुकाबले किस चेहरे को सामने लेकर आती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...