टीकाकरण कोविड से लड़ाई का एक सशक्त माध्यम: प्रधानमंत्री

फीचर्डटीकाकरण कोविड से लड़ाई का एक सशक्त माध्यम: प्रधानमंत्री

Date:


टीकाकरण कोविड से लड़ाई का एक सशक्त माध्यम: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों और जिलों के क्षेत्रीय अधिकारियों से आज मीटिंग की जिसमें उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर उनसे बात की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. संवाद के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में जितने जिले हैं, उतनी ही अलग-अलग चुनौतियां भी हैं. आप अपने जिले की चुनौतियों को अच्छे से समझते हैं. इसलिए जब आपका जिला जीतता है, तो देश जीतता है. आपका जिला कोरोना को हराता है, तो देश कोरोना को हराता है.

वायरस के खिलाफ हमारे हथियार
पीएम मोदी ने कहा, “इस वायरस के खिलाफ हमारे हथियार हैं, लोकल कन्टेनमेंट जोन, एग्रेसिव टेस्टिंग और लोगों तक सही और पूरी जानकारी.”

काला बाजारी पर लगे लगाम
पीएम मोदी ने कहा, “हॉस्पिटल में कितने बेड उपलब्ध हैं, कहां उपलब्ध हैं? ये जानकारी आसानी से उपलब्ध होने पर लोगों की सहूलियत बढ़ती है. इसी तरह काला बाजारी पर लगाम हो, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो. कालाबाजारी पर लगाम होनी चाहिए, ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.”

फ्रंट लाइन वर्कर्स का मोरल बढ़ाना ज़रूरी
उन्होंने आगे कहा, “फ्रंट लाइन वर्कर्स का मोरल हाई रखकर उन्हें मोबिलाइज करना, आपके ये प्रयास पूरे जिले को मजबूती देते हैं. हमारी जिम्मेदारी संक्रमण को रोकने से फैलने की भी है. ये तभी संभव है जब हमें संक्रमण के स्केल की सही जानकारी होगी. टेस्टिंग, ट्रैकिंग, ट्रीटमेंट और Covid appropriate behavior इन सभी पर लगातार बल देते रहना जरूरी है.”

‘Ease of Living’ का भी रखें ध्यान
पीएम मोदी ने कहा, “कोविड के अलावा आपको अपने जिले के हर एक नागरिक की ‘Ease of Living’ का भी ध्यान रखना है. हमें संक्रमण को भी रोकना है और दैनिक जीवन से जुड़ी ज़रूरी सप्लाई को भी बेरोकटोक चलाना है. कोरोना की इस दूसरी वेव में अभी ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में हमें बहुत ध्यान देना है. इसमें फील्ड में बिताया आपका अनुभव और आपकी कुशलता बहुत काम आने वाली है. हमें गांव-गांव में जागरूता भी बढ़ानी और उन्हें बेहतर इलाज की सुविधाओं से भी जोड़ना है.”

चुनौती जरूर बड़ी है
पीएम मोदी ने आगे कहा, “टीकाकरण कोविड से लड़ाई का एक सशक्त माध्यम है, इसलिए इससे जुड़े हर भ्रम को हमें मिलकर दूर करना है. कोरोना के टीके की सप्लाई को बहुत बड़े स्तर पर बढ़ाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.” पीएम मोदी ने कहा कि जिलों में मेडिकल के साथ ही हर चीज की सप्लाई पर्याप्त हो, ये सुनिश्चित करना भी जरूरी है. आपको अपनी जरूरतों को तेजी से रेखांकित करके, उनका प्रबंध करना है. चुनौती जरूर बड़ी है, लेकिन हमारा हौसला उससे भी बड़ा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related