कैशा ( Cashaa) ने महामारी के दौरान भूखमरी से लड़ने के लिए कमर कसी

प्रेस रिलीज़कैशा ( Cashaa) ने महामारी के दौरान भूखमरी से लड़ने के लिए...

Date:


कैशा ( Cashaa) ने महामारी के दौरान भूखमरी से लड़ने के लिए कमर कसी

भारत के वंचित परिवारों को खिलाने और उन्‍हें गोद लेने के लिए ‘क्रिप्‍टो अगेंस्‍ट कोविड‘ पहल की घोषणा की

पटना।कोविड के समय में, जब लोगों को भोजन, चिकित्सा उपकरण, दवा आपूर्ति आदि की कमी सहित सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे बहुत सारे गिग वर्कर्स (मजदूर/छोटे कामगार) जो अपनी आजीविका खो चुके थे, जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इन चुनौतियों के बीच, क्रिप्टो फ्रेंडली नियो बैंकिंग ग्रुप, कैशा ( Cashaa) ने ‘क्रिप्‍टो फॉर कोविड’ (कोविड के लिए क्रिप्टो) नामक एक पहल की घोषणा की है। इसके माध्यम से, इस स्टार्टअप का लक्ष्य क्रिप्टो उत्साही लोगों का एक समुदाय बनाना है, जिसमें प्रत्येक संगठन या परिचालन उत्साही वंचित परिवार को गोद ले सकें और उन्हें एक महीने के लिए खाद्य आपूर्ति प्रदान कर सके। इस पहल के तहत कैशा टीम क्यूरेटेड राशन किट भी प्रदान कर रही है जिससे 4 लोगों का परिवार 2 सप्ताह तक भोजन कर सकेगा।

श्री कुमार गौरव द्वारा यह‍ पहल शुरू की गई है। उन्होंने महसूस किया कि हर दिन लगभग 13,364 लोग कोविड के शिकार हो रहे हैं। साथ ही, 12,000 से अधिक लोग भूख से मर रहे हैं जो कि महामारी के कहर का प्रत्यक्ष परिणाम भी है।

क्रिप्टो फ्रेंडली नियो-बैंकिंग स्टार्टअप, कैशा ( Cashaa) के संस्‍थापक और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, श्री कुमार गौरव ने बताया, “हालांकि कोविड वॉरियर्स इस बीमारी से लड़ रहे हैं, लेकिन इस महामारी के चलते पैदा हुई समस्‍याओं से निपटने के लिए एक समानांतर पहल आवश्यक है। किसी एक संगठन या सरकार के लिए सभी को सेवा प्रदान कर पाना असंभव है। इसलिए, सभी के अस्तित्व के लिए, थोड़ा और अंतर लाने के लिए हमेशा एक और पहल की आवश्यकता होगी। इसलिए, मैं अपने सभी कनेक्शंस से ‘क्रिप्‍टो फॉर कोविड’ (कोविड के लिए क्रिप्टो) की इस पहल से जुड़ने का आग्रह करता हूं। जो भी लोग किसी परिवार को गोद ले सकें, और उन्‍हें बुनियादी आवश्यकता की सभी चीज़ें प्रदान कर सकें, वो कृपया ऐसा ज़रूर करें।”

इस पहल के जरिए राजस्थान में पहले ही अनगिनत परिवारों को सहयोग दिया जा चुका है। श्री कुमार गौरव ने इस पहल को शुरू करने की तिथि को व्यक्तिगत रूप से 1000 परिवारों का समर्थन करने का संकल्प ले चुके हैं, जिसके बाद इन परिवारों लाभ मिल रहा है और उम्‍मीद है कि लॉकडाउन खत्‍म होने तक ऐसा होता रहेगा। इस पहल को विस्‍तार देने के लिए, कैशा इंडिया ने उत्तर प्रदेश और बिहार में 2000 से अधिक वंचित परिवारों को सहायता देने का फैसला किया है।

इस पहल में विदेशी क्रिप्टो खिलाड़ियों ने भी भारत में इस उद्देश्य का समर्थन करने में रुचि दिखलायी है। कैशा ( Cashaa) का लक्ष्य इस पहल के तहत जल्द से जल्द कम सामुदायिक ताकत को इस कदर बढ़ाना है जिससे कि कम एक लाख परिवारों को समर्थन दिया जा सके। बेहतर तरीके से पहल को सुविधाजनक बनाने के लिए ब्रांड ने एक हेल्पलाइन नंबर भी लॉन्च किया है। हेल्पलाइन नंबर 8239411411 है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...