Uttarpradesh News Today: टूटी पटरी से निकली तेज रफ्तार काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस टला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेशUttarpradesh News Today: टूटी पटरी से निकली तेज रफ्तार काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस...

Date:


Uttarpradesh News Today: टूटी पटरी से निकली तेज रफ्तार काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस टला बड़ा हादसा

अमरोहा। देश की राजधानी नई दिल्ली से काशी विश्वनाथ (Kashi Vishwanath) जा रही एक्सप्रेस मुरादाबाद और अमरोहा के बीच में टूटी पटरी से गुजर गई। तेज रफ्तार काशी विश्वनाथ जब टूटी पटरी के ऊपर से गुजरी तो इसमें झटके लगने लगे। लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद पूरे ट्रैक की मरम्मत की गई और आगे के लिए ट्रेन को रवाना किया गया।

Read also: काशी विश्वनाथ मंदिर को अज्ञात श्रद्धालु से मिला 60 किलो सोना

घटना रविवार की बताई जा रही है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रवाना हुई और शाम करीब पांच बजे अमरोहा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सब कुछ ठीक चल रहा था अमरोहा से इस ट्रेन ने मुरादाबाद के लिए गति पकड़ी। अभी ट्रेन रफ्तार पकड़ रही थी कि अचानक यात्रियों को तेज झटकें लगने लगे। इससे पहले यात्री कुछ समझ पाते लोकों पायलट समझ गया कि ट्रैक में कुछ परेशानी है और कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

Read also: छुट्टी नहीं मिलने पर रेलवे ट्रैकमैन ने की आत्महत्या

ऐसे में सूझबूझ दिखाते हुए लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए और ट्रेन को रोक दिया। घटना का पता रेल अधिकारियों को लगा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तकनीकी राहत टीम मौके पर पहुंची। ट्रेन के बीच रास्ते रुकने पर यात्रियों की सांस अटक गई। यात्रियों को इस बात का पता चला कि रेलवे ट्रैक टूटा हुआ था तो वह भी सन्न रह गए। हालांकि ट्रेन के गार्ड और अन्य स्टाफ की ओर से यात्रियों को बताया गया कि सभी कुछ ठीक है। सामान्य है और कुछ ही देर में ट्रैक को ठीक करने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जाएगा। इस तरह करीब 55 मिनट तक ट्रेन बीच रास्ते खड़ी रही।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related