Uttarpradesh Election 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या-मथुरा नहीं बल्कि गोरखपुर से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

उत्तराखंडUttarpradesh Election 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या-मथुरा नहीं बल्कि गोरखपुर से लड़ेंगे...

Date:


Uttarpradesh Election 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या-मथुरा नहीं बल्कि गोरखपुर से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। दिल्ली में हो रही प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी गई है कि सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे। जबकि सियासी गलियारे में यह चर्चा चल रही थी सीएम योगी आदित्यनाथ या तो मथुरा से लड़ेंगे या अयोध्या से। वही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा सीट से चुनावी ताल ठोकेंगे। पहले चरण में 58 सीटों पर मतदान होना है और भारतीय जनता पार्टी अपने 107 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

Read also: गोवा में भाजपा के मंत्री ने दिया इस्तीफा, बोले- छोटे कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर रही पार्टी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर के पहले से ही चर्चा थी कि भारतीय जनता पार्टी अपने बड़े नामों को चुनावी मैदान में उतारेगी। जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे। आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ को जब सीएम बनाया गया था तब वह सांसद थे और सीएम बनने के बाद MLC थे। इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य भी सांसद थे और बाद में MLC बनाया गया था। वही दूसरे डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा लखनऊ के मेयर थे। डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद उन्हें MLC बनाया गया था। राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई थी कि सीएम योगी आदित्यनाथ को मथुरा सीट से लड़ाया जाएगा। उसके बाद यह चर्चा चली थी की हिंदूत्व के कार्ड को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से लगाया जा सकता है। हालांकि इन चर्चाओं पर विराम लग गया है। अब सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे।

Read also: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच 7 चरणों में होगा: चुनाव आयोग

यह है 107 प्रत्याशियों की सूची

107 सीटो पर उम्मीदवारों के नाम का एलान हुआ ।
शामली से तजेंद्र सिंह निर्वाल
बुढ़ाना से उमेश मलिक
चरथावल से सपना कश्यप
पूरकाजी से प्रमोद ओटवाल
मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल
खतौली से विक्रम सैनी
मीरापुर से प्रशांत गुर्जर
सिवालखास से मनेंद्र पाल सिंह
सरदना से संगीत सोम
हस्तिनापुर से दिनेश खटीक
मेरठ कैंट से अमित अग्रवाल
किठोर से सत्यवीर त्यागी
मेरठ से कमलदत शर्मा
मेरठ साउथ से सोमेंदर तोमर
छपरउली से सहेंद्र सिंह रमाला
बड़ोत से केपी सिंह मलिक
बागपत से योगेश धामा
लोनी से नंदकिशोर गुर्जर
मुरादनगर से अजीत पाल त्यागी
साहिबाबाद से सुनील शर्मा
छाता- लक्ष्मीनारायण
माड- राजेश चौधरी
गोवर्धन- मेघराज सिंह
मथुरा- श्रीकांत शर्मा
बलदेव- पूरण प्रकाश जाटव
एत्मदपुर- धर्मपाल
आगरा दक्षिण- योगेन्द्र उपाध्याय
आगरा- पुरुषोत्तम खंडेलवाल
आगरा देहात- बेबिरानी रानी मोर्या
फ़तेहपुर सीकरी- बाबूलाल
वाह- रानी पक्षालिका
गढ़ मुक्तेश्वर – हरेंद्र तेवतिया
ज़ेवर- धीरेंद्र सिंह
दादरी- तेजपाल नागर
ख़ैर – अनूप प्रधान
हस्तिनापुर- दिनेश खटीक
मेरठ केंट- अमित अग्रवाल
बागपत – योगेश धामा
कोल -अनिल पराशर
नॉएडा -पंकज सिंह
किठोर- सत्यवीर त्यागी
साहिबाबाद- सुनील शर्मा
धौलाना- धर्मेश
नॉएडा -पंकज सिंह
सिकंदरबाद- लक्ष्मीराज सिंह
बुलन्दशहर- प्रदीप चौधरी
सायना- देवेंद्र चौधरी
ख़ुर्जा- मीनाक्षी सिंह
बरौली- जयबीर सिंह
अतरौलि- संदीप सिंह
कोल- अनिल पराशर

107 प्रत्याशी घोषित किये , 63 एमएलए को रिपीट किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related