मेरठ। जैसा कि बताया जाता है कि शुरूआती के दो चरणों में मतदान में भाजपा को काफी नुकसान हुआ है। ऐसा राजनीति दिग्गज और खुद भाजपा नेता अनुमान लगा रहे हैं। लेकिन इन शुरूआती चरणों की भरपाई के लिए भाजपा ने अंतिम तीन चरणों में पूरा करने की ताकत झोंक दी है। इसी के तहत अब भाजपा के चाणक्य और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने काशी में डेरा डाल दिया है। भाजपा चाणक्य अमित शाह(BJP Chanakya Amit Shah) 2017 के फामूर्ल से 2022 को साधने की कोशिश कर रहे है। वे काशी क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों साथ बैठक कर आगे के चरणों की रणनीति बना रहे हैं। जानकारी के अनुसार बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र की सभी आठो सीटों पर जीत हासिल करने का फार्मूला चाणक्य अमित शाह ने खोज निकाला है। इसके तहत भाजपा पार्टी के प्रत्येक नेता और पदाधिकारियों के अलावा असंतुष्टों केा भी मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। वैसे वाराणसी क्षेत्र की सभी सीटों पर पांच साल पहले की तरह भगवा फहराने के लिए अयोध्या, विंध्याचल के अलावा गोरखपुर में भाजपा कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और माफियाबाद और आतंकवाद पर भी भाजपा फोकस करके चल रही है। पूर्वाचल की जनता के बीच राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक को भी मुददा बनाने की रणनीति भाजपा बना रही है। आतंकवाद जैसे मुद्दों को साथ में लेकर विपक्ष को घेरने की रणनीति भी तैयार की गई है।
Read also: यूपी के गौरव को वापस लाना है: अमित शाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi)आगामी तीन दिन तक पूर्वाचल और काशी के दौरे पर रहेंगे। इसको लेकर अमित शाह ने पीएम प्रवास का पूरा कार्यक्रम संगठन द्वारा बनाने को कहा है। इसी के साथ ही ओमप्रकाश राजभर की भी घेराबंदी की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की सभी आठ सीटों को इस बार जीतना भाजपा के लिए काफी चुनौतीपूर्ण लग रहा है। भाजपा ने इन सीटों को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

