देहरादून। Uttarakhand voting percentage hindi – प्रदेश में नई विधानसभा के गठन के लिए आज शाम को 6 बजे के बाद भी मतदान जारी है। अभी तक प्रदेश में कुल मतदान प्रतिशत का आंकड़ा निर्वाचन विभाग द्वारा जारी नहीं किया जा सका है। शाम को 5 बजे तक प्रदेश में 59.37 प्रतिशत मतदान हो चुका था। कई जिलों के मतदान केंद्रों पर अभी भी मतदाताओं की लाइनें लगी हुई हैं। अब सिर्फ उन्हीं लोगों को मतदान करने दिया जाएगा। जो कि 6 बजे तक लाइन में लगे हुए थे और वे अपने मत का उपयोग नहीं कर सके थे। प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ था। जो कि शाम को 6 बजे तक खत्म होना था। लेकिन मतदान केंद्रों में लगी वोटरों की लाइनों को देखते हुए मतदान जारी है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में 632 प्रत्याशी मैदान में हैं। शाम को 5 बजे तक उत्तरांखड के 13 जिलों में 59.37 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन जिलों में अल्मोड़ा में 50.65 प्रतिशत, बागेश्वर जिले में 57.83 फीसदी, चमोली जनपद में 59.28 प्रतिशत, चंपावत जिले में 56.97 प्रतिशत, राजधानी देहरादून में 59.81 फीसद, धर्म नगरी हरिद्वार जिले में 67.58 प्रतिशत, झीलों के नगर नैनीताल जिले में 63.12 प्रतिशत, पौड़ी जनपद में 51.93 प्रतिशत, पिथौरागढ़ जिले में 57.49 फीसदी, रुद्रप्रयाग जनपद में 66.36 प्रतिशत, टिहरी जिले में 52.66 प्रतिशत मतदान, जिला ऊधमसिंह में 65.13 फीसदी वोटरों ने वोट डाल और जनपद उत्तरकाशी के मतदान केंद्रों पर 65.55 फीसदी मतदान शाम को 5 बजे तक हुआ। इसमें सबसे अधिक मतदान हरिद्वार जिले में हुआ। जबकि सबसे कम मतदान अल्मोड़ा जनपद में 50.65 प्रतिशत।

