Uttarakhand Budget Session: विधानसभा का बजट सत्र 14 जून से, पहले दिन पेश होगा 2022—23 का बजट

उत्तराखंडUttarakhand Budget Session: विधानसभा का बजट सत्र 14 जून से, पहले दिन...

Date:

देहरादून। इस बार विधानसभा सत्र आगामी 14 जून से  राजधानी में शुरू होने जा रहा है। बजट सत्र को लेकर विधानसभा में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा में बजट सत्र के दौरान 2022—23 का बजट पेश किया जाएगा। बता दें कि बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सात जून से प्रस्तावित था। लेकिन चारधाम यात्रा और राज्यसभा चुनाव के चलते बजट सत्र की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। बता दें कि अब 14 जून से 20 जून तक देहरादून में आयोजित किया जाएगा। 
इस बार तारीख के साथ ही इसके स्थान में भी परिवर्तन किया गया। विधानसभा से इस संबंध में राजभवन प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर मोहर लग गई है। राजभवन से मोहर लगने के बाद इसी अधिसूचना जारी की गई है। इस पर सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल ने विधानसभा के सभी सदस्यों को बजट सत्र की सूचना और प्रस्तावित कार्यक्रम भेज दिया है।

Read also: Mandir-Masjid Row: मंदिर मस्जिद मसले के बीच गरमा रही मुस्लिम सियासत,20 प्रतिशत वोट बैंक पर अखिलेश की निगाहें

अब तय समय के अनुसार बजट सत्र का पहला दिन 14 जून को अध्यादेशों को पटल पर रखने के साथ विधायी कार्य होंगे। वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट पेश करेंगे। आगामी 15 जून को बजट पर सामान्य चर्चा की जाएगी। इसके बाद 16, 17 और 20 जून को विभागवार अनुदान मांगों का प्रस्तुत किया जाएगा। 20 जून को विनयोग विधेयक पारित किया जाएगा। बजट सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ विधानसभा तैयारियों में जुटी है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने बताया कि सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। प्रयास होगा कि सत्र अच्छे माहौल में चले। उन्होंने बताया कि सत्र के लिए विधायकों ने प्रश्न लगाए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related