उत्तराखंडः कोरोना से राहत, मौत अब भी आफत

उत्तराखंडउत्तराखंडः कोरोना से राहत, मौत अब भी आफत

Date:


उत्तराखंडः कोरोना से राहत, मौत अब भी आफत

शनिवार को मिले 2906 नए संक्रमित
64 कोरेाना मरीजों ने गंवा दी जान

देहरादून। कोरोना के कोप से प्रभावित उत्तराखंड को संक्रमण से राहत मिलती जा रही है। मगर कोरोना के कारण होने वाली मौत अब भी आफत बनी हुई है। हालांकि मई की शुरूआत के मुकाबले हालात काबू मे आते जा रहे हैं। शनिवार को राज्य में 2906 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। लेकिन 64 कोरोना मरीजों की जान कोरोेना के कारण चली गयी। राहत की बात यह है कि नये मिले कोरोना संक्रमितों के मुकाबले कोरोना को मात देने वालों की संख्या लगभग तीन गुना अधिक है।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार देहरादून जिले में 610, हरिद्वार में 465, नैनीताल में 256, पौड़ी में 297 टिहरी में 281, अल्मोड़ा में 221, ऊधमसिंह नगर में 183, चमोली में 160, रुद्रप्रयाग में 131,, पिथौरागढ़ में 112, चंपावत में 89, उत्तरकाशी में 58 और बागेश्वर में 40 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। उत्तराखंड में मिले 2906 नए संक्रमितों के मुकाबले 8164 मरीजों ने कोरोना को मात देने में कामयाबी हासिल की है। 64 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो जाने के बाद संक्रमण से जान गंवा देने वालों का आंकड़ा 5734 हो गया है। राज्य में 57929 सक्रिय मरीज हो गये हैं।

होम आइसोलेट मरीजों की निगरानी करेंगे मेडिकल काउंसलर

होम आइसोलेट मरीज की निगरानी के लिए 350 मेडिकल काउंसलर को दिया प्रशिक्षण होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की निगरानी अब मेडिकल काउंसलर करेंगे। एक काउंसलर को 50 मरीजों की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। विभिन्न जनपदों के 350 चयनित मेडिकल काउंसलरों को शनिवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।यह मेडिकल काउंसलर जनपदों में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से निरंतर संपर्क में रहेंगे। मरीजों के स्वास्थ में कोई भी परेशानी होने पर संक्रमित को शीघ्र ही एंबुलेंस से निकटवर्ती कोविड अस्पताल भेजा जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related