टेक डेस्क: Tecno Spark 7 Pro की भारत में लॉन्चिंग डेट का ऑफिशियल ऐलान हो गया है | ये स्मार्टफोन 25 मई 2021 को लॉन्च किया जाएगा। फोन ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर उपलब्ध होगा | Tecno Spark 7 Pro Alps Blue, Spruce Green, Neon Dream और Magnet Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।
Tecno Spark 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
Tecno Spark 7 Pro स्मार्टफोन में 6.6 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल होगा। इसमें 90Hz रिफ्रेश्ड रेट दिया जा सकता है। पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट और टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर एक फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Tecno Spark 7 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसका प्राइमरी कैमरा 48MP होगा | एक डेप्थ सेंसर और एक AI सेंसर का इस्तेमाल भी किया गया है | फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया जा सकता है। Tecno Spark 7 Pro में एंड्राइड 11 बेस्ड लेटेस्ट HIOS 7.5 का इस्तेमाल होगा और साथ ही Octa-Core Helio G80 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Read also: केंद्रीय कर्मियों का डियरनेस अलाउंस डबल
Tecno Spark 7 Pro 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा और एक रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा | फोन में 5000 mAh बैटरी है जो 10W चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आएगी | कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Bluetooth 5.0, GPS और 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट दिया जाएगा।

