Uttarakhand Politics News: आम चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने तैयार किया ये प्लान, गुटबंदी पर लगेगी लगाम

पॉलिटिक्सUttarakhand Politics News: आम चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने तैयार किया...

Date:


Uttarakhand Politics News: आम चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने तैयार किया ये प्लान, गुटबंदी पर लगेगी लगाम

देहरादून। प्रदेश में बुरी तरह से चुनाव हारी कांग्रेस अभी तक अपने नए प्रदेशाध्यक्ष,सदन में नेता प्रतिपक्ष और सदन में उपनेता प्रतिपक्ष का निर्णय नहीं कर पाई है। माना जा रहा है कि पार्टी इन तीनों पदों पर निर्णय एक साथ ही करेगी। लेकिन दूसरी तरफ चुनाव में मिली पराजय के बाद पार्टी नेतृत्व अब आम चुनाव 2024 को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी कर रहा है। इसी को देखकर कांग्रेस संगठन को एक बार फिर से उत्तराखंड में मजबूती से खड़ा का प्लान तैयार कर रही है। लेकिन इससे पहले कांग्रेस को गुटबंदी और खींचतान से निजात पानी होगी। इसी को ध्यान में रखकर ही कांग्रेस ने 2024 के आम चुनाव का प्लान तैयार किया है। बता दें कि जिस विधानसभा चुनाव हारने के बाद से कांग्रेस के भीतर जिस तरह से गुटबंदी और नेताओं के बीच तल्खी बढ़ी है उससे अब शीर्ष नेतृत्व को काफी फूंककर कदम आगे बढ़ाने पड़ रहे हैं।

Read also: कांग्रेस संसदीय दल की बैठक मंगलवार को, सोनिया करेंगी अध्यक्षता

इसी कारण से पार्टी ने अभी तक उपरोक्त तीन पदों पर किसी की नियुक्ति नहीं की है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए कांग्रेस हाईकमान क्षेत्रीय व जातीय संतुलन को साधने की कोशिश में है। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही पार्टी ने प्रदेशाध्यक्ष पद से गणेश गोदियाल को हटा दिया था। कांग्रेस नेतृत्व का ये कदम संगठनात्मक ढांचे को एक बार फिर से खड़े करने के स्पष्ट संकेत दे गया। शीर्ष नेतृत्व ने इसी कारण से अभी तक किसी भी नेता को नए प्रदेशाध्यक्ष पद पर नहीं नियुक्त किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...