Site icon Buziness Bytes Hindi

उत्तराखंड Police देहरादून में ढूंढ रही काली Pulsar, 4 घंटो में 5 वारदात करने बदमाश

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस इन दिनों राजधानी देहरादून की सड़कों पर काले रंग की पल्सर की तलाश कर रही है। उत्तराखंड डीजीपी से लेकर छोटे पुलिस के अधिकारी इस काली रंग की पल्सर बाइक को तलाशने में जुटे हुए है। इस काले रंग की पल्सर की तलाश के लिए उत्तराखंड पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी की हुई है। दरअसल देहरादून पुलिस को काली पल्सर पर सवार दो बदमाशों की तलाश है। जिन्होंने राजधानी देहरादून की अलग अलग जगह महज 4 घंटे में 5 चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके ओर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया हड़कंप। घटना के बाद सक्रिय हुए पुलिस अब इन काली पल्सर ओर उसके बदमाश की तलाश कर रही है।

Read also: दो शातिर साइबर ठग उत्तराखंड पुलिस के हत्थे चढ़े,200 एकाउंट से करोडों की ठगी

पुलिस महानिदेशक इस मामले में सभी अधिकारियों के साथ मिलकर समीक्षा बैठक करगे। हालांकि डीजीपी का अशोक कुमार का कहना है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि राजधानी देहरादून में पुलिस के ट्रैप में बदमाशों का न फसना। उन्होंने कहा कि वह अधिकारियों के साथ इस मामले में समीक्षा बैठक करेंगे और उसके बाद जिम्मेदार अधिक अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। आपको बता दें कि उत्तराखंड पुलिस सुरक्षा के दावे करती रही है।

इन घटनाओं ने उत्तराखंड पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। 4 घंटे में 5 महिलाओं के साथ चैन स्नैचिंग की इस वारदात में महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने भी इसे गंभीर माना है। उन्होंने डीजीपी अशोक कुमार से बात करके इस घटना का जल्द से जल्द पटाक्षेप करने का निर्देश दिया। शुक्रवार की सुबह पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार बाल विकास मंत्री रेखा आर्य से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने मंत्री को घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही इस पूरी घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

Exit mobile version