देहरादून। गंगा किनारे नशा कर हुड़दंग करने वालो के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने खास अभियान चलाया हुआ है। उत्तराखंड पुलिस के ऑपरेशन मर्यादा में अब तक 2688 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ऑपरेशन शुरू होने के महज 4 दिन में ही पोलिवे ने 4 लाख से भी अधिक का जुर्माना वसूल किया है। ऑपरेशन मर्यादा में अब तक 4 लाख 48 हजार 330 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया है।
उत्तराखण्ड पुलिस ने चारधाम यात्रा से पहले पर्यटन स्थलों की स्वच्छता को लेकर ऑपरेशन मर्यादा चलाया हुआ है। इस ऑपरेशन में गंगा किनारे हुड़दंग करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इस ऑपरेशन में पर्यटक स्थलों पर हंगामा करने वाले और नशा करने वालो की धरपकड़ की जा रही है। 21 अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान की शुरुवात की गई थी। जिसका उद्देश्य तीर्थ एवं पर्यटन स्थल की मर्यादा को बरकार रखते हुए इसे हुड़दंगियों पर नकेल कसना था जिससे पर्यटन स्थल की मर्यादा बचाई जा सके।
Read also: उत्तराखंड में आम लोग भी काट सकेंगे चालान
वही दूसरी ओर उत्तराखंड पुलिस ने चारधाम यात्रा को देखते हुए यात्रा रुट पर सत्यापन अभी चलाया हुआ है। जिसमें अब तक पुलिस ने को 1326 संदिग्ध लोगों की पहचान कर पाई है। जिनपर संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। 21 अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान में अब तक उत्तराखंड पुलिस 26489 लोहों का सत्यापन कर चुकी है। इस अभियान में उन लोगों की पहचान की जा रही है जो लोग 10 साल उत्तराखंड में रहने वाले या काम करने वाले है। इसमें उत्तराखंड पोलिवे ने रेडी/ठेली लगाने वालों व किरायेदारों को भी शामिल किया गया है।

