देहरादून। राजधानी के मसूरी मार्ग (Mussoorie Road) पर स्थित मसूरी झील में एक युवती ने कूदकर आत्म हत्या कर ली। मृतक युवती की उम्र 25 साल बताई जा रही है। बताया जाता है कि युवक काफी देर से मसूरी झील के पास टहल रही थी। हिम्मत दिखाकर उसने झील में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक युवती अपनी बहन के साथ आईटी पार्क में रहती थी। वह मूल रूप से श्रीनगर श्रीकोट की रहने वाली थी। पुलिस ने झील के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी की फुटेज में मरने से पहले युवती झील में प्रवेश करती हुई दिखाई दे रही है।
Read also: मसूरी में सरदार पटेल नेतृत्व केंद्र राष्ट्र को समर्पित
पुलिस के अनुसार युवती सोनाली पवार देहरादून मसूरी मार्ग (Dehradun Mussoorie Road) स्थित झील पर पहुंची और वह झील के पास काफी देर तक घूमती रही। इसके बाद अचानक से उसने झील के मुख्य गेट को फांद कर झील के भीतर प्रवेश किया और फिर उसमें कूद गई। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। युवती को झील में कूदते देख लोगों ने शोर मचा दिया। बताया जाता है कि युवती एक महीने पहले ही अपनी बहन के यहां देहरादून आई थी। मृतक युवती की बहन एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। वह आईटी पार्क में एक फ्लैट में रहती है। पुलिस ने युवती के शव का पंचनामा भरकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

