Holi 2023: Uttarakhand में Holi का जश्न, पहाड़ से मैदान तक रंगों में सराबोर लोग

उत्तराखंडHoli 2023: Uttarakhand में Holi का जश्न, पहाड़ से मैदान तक रंगों...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को होली का जश्न लोगों ने मनाया। होली से एक दिन पहले से लोग उत्साह में डूबे नजर आए। सुबह होते ही कहीं फूलों से होली खेली गई तो कहीं, रंग और गुलाल लगाकर बधाई दी।

होली पर्व की मस्ती में पहाड़ से मैदान तक सराबोर नजर आया। बाजार होली के उत्साह में रंगे रहे। होली पर किसी प्रकार की परेशानी न हो, प्रशासन की ओर से पूरा ध्यान रखा गया। बाजार में मिलावट को रोकने के लिए अभियान चल रहा है। देहरादून डीएम सोनिका ने अफसरों को होली के पर्व पर हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने के आदेश जारी किए। जिसके चलते पुलिस का चप्पे-चप्पे पर पहरा रहा।

विधायक बंशीधर भगत ने कुमाऊं में अपने आवास पर होली खेली। इस दौरान समारोह में बड़ी संख्या में समर्थक जुटे। गढ़वाल में होली की धूम रही। लोगों ने पहाड़ी गीतों और ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। पहाड़ो की रानी मसूरी भी होली के रंग में डूबी रही। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में लोग जमकर झूमे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...