इन दो जिलों की पांच सीटें पर जीत—हार का गुणाभाग कर रहे उत्तराखंड के दिग्गज

विधानसभा चुनावइन दो जिलों की पांच सीटें पर जीत—हार का गुणाभाग कर रहे...

Date:


इन दो जिलों की पांच सीटें पर जीत—हार का गुणाभाग कर रहे उत्तराखंड के दिग्गज

देहरादून। Uttarakhand Election Latest Hindi News| उत्तराखंड में मतदान समाप्त हो चुका है। अब हारजीत के कयास लगाए जा रहे हैंं। ऐसे में कुछ विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां पर दिग्गजों के साथ ही प्रदेश की जनता भी हार जीत का आंकलन अपने हिसाब से कर रही है। 70 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है। इस बार पहाड में भाजपा और कांग्रेस का खेल बिगाड़ने के लिए आप मैदान में हैं। ऐसे में कई सीटें ऐसी हैं जहां पर आप के होने से कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस को हार का खामियाजा उठाना पड़ सकता है। इनमें से एक सीट तो ऐसी है। जिसके बारे में कहा जाता है कि जो भी दल इस सीट को जीतता है उसी की सरकार प्रदेश मे बनती है। लेकिन इस बार क्या यह मिथक टूटेगा। 

Read also- उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू खत्म, आंगनवाड़ी केंद्र खुलेंगे, शासन ने जारी की नई गाइडलाइन

उत्तरकाशी जिले में तीन विधानसभाएं आती हैंं। जिनमें गंगोत्री,पुरोला और यमुनोत्री शामिल है। वहीं दूसरी ओर बागेश्वर में दो विधानसभाएं आती हैं। जिनमें कपकोट और बागेश्वर शामिल है। इन पांच विधानसभा सीटों पर इस बार मुकाबला काफी कड़ा है। देखा जाए तो चार सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले में दिग्गजों की सीट फंसी हुई है। जबकि एकमात्र पांचवीं सीट पुरोला पर हारजीत का आंकलन करने में सभी दल फेल बताए जाते हैं। पुरोला के चुनावी गणित ने सभी को हैरानी में डाल दिया है। हालांकि इसका परिणाम तो 10 मार्च को पता चलेगा। बाकी बची चार सीटों पर भाजपा, कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। जबकि आम आदमी पार्टी त्रिकोणीय मुकाबले में शामिल हो रही है।

गंगोत्री विधानसभा : 

बात अगर गंगोत्री विधानसभा की करें तो सीट की बात करें तो इस पर प्रदेश के किंगमेकर का मिथक बना हुआ है। बताया जाता है कि इस सीट से जो भी पार्टी चुनाव जीतती है उसी पार्टी की उत्तराखंड में सरकार बनती है। इस सीट से इस बार भाजपा ने सुरेश चौहान को और कांग्रेस ने विजयपाल सजवाण को मैदान में उतारा है। यह सीट दो बार भाजपा और दो बार कांग्रेस के पास रह चुकी है। इस सीट पर इस बार आम आदमी पार्टी ने अपने सीएम चेहरे के रूप में रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को उतार चुनावी मुकाबले को रोमांचक बनाया है। 

कांग्रेस के लिए मुसीबत पैदा कर रही यमुनोत्री सीट :

उत्तरकाशी की यमुनोत्री सीट पर भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। लेकिन यहां पर कांग्रेस के बागी उसके लिए मुसीबत पैदा कर रहे हैं। भाजपा ने यहां से केदार सिंह रावत को और कांग्रेस के टिकट पर दीपक बिजलवाण चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन कांग्रेस की मुसीबत उसके बगावती नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे संजय डोभाल बने हुए हैं। इस वजह से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। 

पुरोला उत्तराखंड की सीट नंबर एक : 

इसी जिले की पुरोला विधानसभा सीट इस उत्तराखंड की सीट नंबर एक है। इस सीट पर भाजपा ने दुर्गेश्वर लाल और कांग्रेस से मालचंद मैदान में हैं। दोनों के बीच सीधा और काफी कड़ा मुकाबला है। इस सीट का इतिहास रहा है कि जो भी यहां से चुनाव लड़ा वो दो चुनाव नहीं जीता है। 2002 में यहां से भाजपा के मालचंद, 2007 में कांग्रेस के राजेश और 2012 में भाजपा के मालचंद के बाद कांग्रेस ने 2017 में इस सीट को जीता था। कांग्रेस के राजकुमार विधायक बने थे। इस बार कांग्रेस ने मालचंद को टिकट दिया हैं। वहीं कांग्रेस से भाजपा में गए राजकुमार चुनाव लड रहे हैं। जिससे इसका असर पुरोला सीट पर पड़ता दिखाई दे रहा है।

बागेश्वर में पहली बार आम आदमी टक्कर पर: 

बागेश्वर विधानसभा सीट पर भाजपा व कांग्रेस सीधे मुकाबले मेंं हैं तो यहां पर इस बार 2022 में आम आदमी पार्टी भी त्रिकोणीय मुकाबले में दिखाई दे रही है। इस सीट पर भाजपा के विधायक चंदनराम दास, कांग्रेस ने रंजीत दास को और आप ने बसंत कुमार को टिकट दिया था। इस सीट पर आप ने भाजपा और कांग्रेस के गणित तो काफी उलझा दिया है। इस सीट पर मुकाबला काफी रोमाचंक दिखाई दे रहा है। 

Read also- कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी जारी, कॉलेजों के आसपास सुरक्षा कड़ी

बूथों की स्थिति ने उलझाई कपकोट सीट : 

इसी जिले की कपकोट सीट पर इस बार वैसे तो मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा है। लेकिन यहां पर आप उम्मीदवार ने भी दोनों दलों के प्रत्याशियों की नींद उड़ा दी है। आप प्रत्याशी ने इस विधानसभा के कई बूथों पर त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति उत्पन्न कर दी है। इस सीट पर भाजपा को भीतराघात का नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाजपा में हुई बगावत को सुलझाने के लिए यहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खुद आना पड़ा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related