पीएम मोदी के निशाने पर परिवारवाद तो दलित और पिछड़ों के वोटों को साधने की कोशिश

विधानसभा चुनावपीएम मोदी के निशाने पर परिवारवाद तो दलित और पिछड़ों के वोटों...

Date:


पीएम मोदी के निशाने पर परिवारवाद तो दलित और पिछड़ों के वोटों को साधने की कोशिश

मेरठ। Up election 3rd phase – तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। इस तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में पीएम मोदी अब तक करीब 5 जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। इस तीसरे चरण में पीएम मोदी ने जहां सपा को परिवारवाद वाली पार्टी कहकर राजनैतिक हमला बोला है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने दलित और पिछड़ों के वोटों को साधने की पूरी कोशिश की है। गुरुवार को फतेहपुर के चुनावी प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने अपने निशाने पर परिवारवाद को ही रखा। उन्हों।ने कहा कि परिवारवादियों ने जिन गरीबों को वोट बैंक समझ रखा था। इसी वोट बैंक ने अब परिवारवाद की नींद हराम कर दी है। इन्होंने वोट बैंक के चक्कर में देश को तबाह किया है। उन्होंने कहा कि मेरी क्षेत्रवासियों से अपील है कि देशवासियों का भला कीजिए और इन परिवारवादियों के चंगुल से बाहर निकलिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने इस बार ठाना है कि होली का रंग 10 मार्च को ही खेलेंगे। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। कोरोना टीकाकरण को लेकर पीएम मोदी ने विपक्ष को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि कोरोना टीका से दो लोग डरते थे एक कोरोना वायरस तो दूसरे भाजपा विरोधी। पूरे देश में टीकाकरण के लिए जब युद्धस्तर पर अभियान चल रहा था उस दौरान विपक्ष इसको भाजपा का टीका,मोदी टीका और योगी टीका बताकर लोगों को डरा रहा था। उन्होंनेे कहा कि अगर परिवारवाद की सरकार होती तो सबसे पहले ये टीका परिवार के लोगों को लगता। उसके बाद एक विशेष संप्रदाय और जाति के लोगों को लगाया जाता।

Read also: बीजद विधायक प्रमिला मल्लिक को चुनाव आयोग ने 48 घंटे तक चुनाव प्रचार करने से रोका

उसके बाद देश की जनता का नंबर आता। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वाले इन परिवारवादियों को इस बार जनता खूब सबक सिखाएगी। वोट बैंक की राजनीति करने वालों की राजनीति रखी रह जाएगी। कट-कमीशन का खेल और माफिया पर इनकी आत्मनिर्भरता बर्बाद हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रदेश ने 2014, 2017 और 2019 में भाजपा पर भरोसा किया। भाजपा अगर प्रदेश की जनता के भरोसे पर खरा नहीं उतरती तो प्रदेश की जनता 2017 और 2019 में भाजपा को सबक सिखा देती। जनता ने प्रदेश की वो पुरानी थ्योतरी खत्म कर दी। इसलिए 2022 में भी भाजपा एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि परिवारवाद की सोच और विकार परिवार से शुरू होकर परिवार पर ही खत्म हो जाता है। इसी छोटी सोच के लोगों को प्रदेश की जनता दे मौका दिया लेकिन इनकी संकीर्ण विचारधारा के चलते ही ये सरकार चलाने में सफल नहीं हो सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related