Uttarakhand Corona Update : 427 कोरोना संक्रमित मिले, 7 की मौत

उत्तराखंडUttarakhand Corona Update : 427 कोरोना संक्रमित मिले, 7 की मौत

Date:


Uttarakhand Corona Update : 427 कोरोना संक्रमित मिले, 7 की मौत

  • एसएसपी नैनीताल, एसटीएच कोविड प्रभारी भी आये कोरोना की चपेट में
  • पर्यटकों की भारी भीड़ में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराना मुश्किल

देहरादून। रविवार को भी कोरोना संक्रमण राज्य पर हावी रहा। आज कोरोना संक्रमण के 427 नये केस मिलने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 89645 हो गयी है। वहीं आज 7 कोरोना मरीजों की मौत हो जाने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1483 हो गया। वहीं नये साल के अवसर पर राज्य में पर्यटकों की आमद भी काफी बढ़ गयी है। ऐसे में प्रशासन चिंतित है कि कोरोना संक्रमण पर काबू कैसे पाया जाये। क्योंकि इतनी भीड़ के बीच सामाजिक दूूरी का पालन कराना बेहद मुश्किल है। वही लोग मास्क पहनने में भी परहेज कर रहे हैं।

रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 172, नैनीताल में 106, हरिद्वार में 34, उत्तरकाशी में 27, यूएस नगर में 25, टिहरी में 24, पौड़ी में 11, पिथौरागढ़ में 7, चम्पावत में 7, चमोली में 5, रुद्रप्रयाग में 4, बागेश्वर में 4, अल्मोड़ा में 1 कोरोना संक्रमित मिला है।

वहीं आज नैनीताल एसएसपी सुनील मीणा कोविड प्रभारी और जनरल मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. परमजीत सिंह भी कोविड संक्रमित हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...