Uttarakhand CM रावत को दून अस्पताल में किया भर्ती

उत्तराखंडUttarakhand CM रावत को दून अस्पताल में किया भर्ती

Date:


Uttarakhand CM रावत को दून अस्पताल में किया भर्ती

  • हल्का बुखार और फेफड़ों में संक्रमण मिला
  • एहतियात के तौर पर सीएम को भर्ती किया

देहरादून । कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाये गये Uttarakhand CM त्रिवेंद सिंह रावत की तबियत खराब होने के कारण उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Uttarakhand CM को हल्का बुखार और फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी। चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य बेहतर बताते हुए चिंता की कोई बात होने से इंकार किया है।

कुछ दिन पहले सीएम त्रिवेंद सिंह रावत, उनकी पत्नी और बेटी कोरोना संक्रमित पाये जाने के कारण होम आईसोलेशन में थे। रविवार को सीएम रावत को बुखार और फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत होने पर दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां Uttarakhand CM की सीटी स्कैन व अन्य जांच की गयीं। जिसके बाद उन्हें वीआईपी वार्ड मेें भर्ती कर रेमडीसिविर थैरेपी दी गयी।

डिप्टी एमएस डा. एनएस खत्री ने बताया कि सीएक को हल्का बुखार और हल्का संक्रमण होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम का ऑक्सीजन लेवल, ब्लड और ईसीजी रिपोर्ट सही आयी है। इसलिये चिंता की कोई बात नहीं है। एहतियात के तौर पर सीएम को भर्ती किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related