देहरादून। आज दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में जहां पीएम मोदी से लेकर रक्षामंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। वहीं इनके अलावा कार्यक्रम में उत्तरांखड के सभी जिलों से सामाजिक वर्ग के नेताओं के अलावा समाज सेवियों, साहित्यकार,लेखक, डॉक्टर, प्रोफेशनल, धार्मिक मठ-मंदिरों के साधू-संतों और इंजीनियरों को भी आमंत्रित किया गया है। ये लोग भी धामी के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। जिलों से ऐसे लोगों की सूची मांगी गई थी। जिसके बाद ऐसे लोगों को आमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव 2022 में लगाए गए विस्तारकों और प्रवासी कार्यकर्ताओं को भी पूरे सम्मान के साथ इस समारोह में बुलाया गया है। विधानसभा क्षेत्रों से दो-दो कार्यकर्ताओं को पहले ही राजधानी देहरादून बुला लिया गया था।
See also: विचार चित्रण – मोदी ने जताया धामी पे भरोसा
नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद सभी विधायकों और मंत्रियों को आवास और वाहन की व्यवस्था में जुटे राज्य संपत्ति विभाग ने तैयारी पूरी कर ली। सभी 70 विधायकों को आवास आवंटित किया गया है। मंत्री पद की शपथ लेने वालों के लिए बंगले तैयार कर दिए गए हैं। वैसे तो मौजूदा सरकार के मंत्री आवास में पहले से रह रहे हैं। अगर मंत्रिमंडल में जगह मिलती है तो वे वहीं बने रहेंगे। जबकि नए मंत्रियों के लिए आवास तैयार किए गए हैं।

