Uttarakhand CM Pushkar Dhami : सीट के लिए आम आदमी की तरह लाइन में खड़े रहे उत्तराखंड के सीएम धामी

उत्तराखंडUttarakhand CM Pushkar Dhami : सीट के लिए आम आदमी की तरह...

Date:

देहरादून | उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लोग प्लेन में बैठने के लिए लाइन में लगे हुए थे अचानक से सफ़ेद कपडे पहने एक नौजवान लाइन में चुपचाप बड़ी ही सरलता से पीछे खडे होकर मोबाइल पर उँगलियाँ चलने लगा. कुछ देर तो सब चुपचाप चलता रहा लेकिन जब अचानक से उस नौजवान की पहचान हुई तो लोगों हाव भाव बदल गए और चर्चाएं होने लगी, चर्चाएं उस व्यक्ति की सादगी और सरलता की. दरअसल वह नौजवान कोई और नहीं उत्तराखंड के मुख्य मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी थे। 

Also Read : Uttarakhand Budget : गैरसैंण में सात जून से विधानसभा सत्र, सरकार पेश करेगी बजट

मुख्यमंत्री धामी शनिवार को दिल्ली जाने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे . तब वंहा प्लेन में सीट लेने के लिए लोगों की लम्बी लाइन लगीं हुई थी सीएम धामी ने ऐसे में भी अपने को एक आम व्यक्ति की तरह पेश करते हुए लाइन में लग कर सीट लेना उचित समझा. उन्हें आम व्यक्ति की तरह लाइन में खड़े होकर प्लेन में अपनी सीट लेने के लिए कुछ टाइम लगा.

जब सीएम धामी लाइन में लगे थे तो उस समय लोगों में एक अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा था. दरअसल शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिल्ली जाना था. दिल्ली जाने के लिये उन्होंने वीआईपी व्यवस्था को दरकिनार करते हुए आम व्यक्ति की तरह ही प्लेन में बैठने का निर्णय लिया। 

Also Read : Uttarakhand News: चिंतन शिविर से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जगाया विश्वास
 
मुख्यमंत्री धामी ने न केवल सीट के लिए अपनी सादगी का परिचय दिया उन्होंने प्लेन के अंदर भी जिस तरह से लोगों से बात की उससे लोगों को यह अहसास ही नहीं हुआ की वे किसी सीएम के साथ सफर का रहे है. अपने सफर के दौरान  सीएम धामीं ने तेलंगाना के दम्पति से लम्बी बातचीत की. यह दम्पति तेलंगाना से उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए आये थे. इन लोगों ने सीएम के साथ चारधाम यात्रा के अपने अनुभव भी शेयर किये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related