Uttarakhand Election News: उपचुनाव की तारीख का ऐलान, 31 मई को मतदान तीन जून को मतों की गिनती

पॉलिटिक्सUttarakhand Election News: उपचुनाव की तारीख का ऐलान, 31 मई को मतदान...

Date:

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाग्य का फैसला आगामी 3 जून को होगा। निर्वाचन आयोग ने चंपावत विधानसभा पर होने वाले उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार आगामी 31 मई को मतदान होगा और तीन जून को मतों की गिनती की जाएगी। चंपावत उपचुनाव के साथ ही निर्वाचन आयोग ने ब्रजराजनगर विधानसभा (ओडिशा), थ्रीक्काकारा विधानसभा (केरल) और चंपावत विधानसभा (उत्तराखंड) सीटों पर उपचुनाव के तारीखों की घोषणा की।

उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रत्याशी के रूप में उपचुनाव लड़ेगे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने भी अपनी तगड़ी रणनीति बनाई है। कांग्रेस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चारों ओर से घेरने की रणनीति बना रही है। हालांकि अभी तक कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का नाम नहीं खोला है। चंपावत विधानसभा सीट से भाजपा के कैलाश गहतोड़ी दूसरी बार विधायक बने थे। मतगणना के दिन ही उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के लिए चंपावत सीट छोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने इस सीट से गत 21 अप्रैल को इस्तीफा दे दिया था।

Also read: सीएम धामी ने धनोल्टी रोपवे का लोकार्पण कर चार धाम यात्रा के लिए कही ये बात

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...