इस साल की NEET PG की परीक्षा को आगे बढ़ाने की माँग चल रही है। बता दें कि पिछले वर्ष NEET PG की काउंसलिंग देरी से शुरु हो पायी थी, जिसके कारण आगामी 21 मई, 2022 को होने वाली परीक्षा को आगे बढ़ाने की माँग की गयी है।
बता दें कि इसके बाबत फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है, साथ ही परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने की माँग की है।
एसोसिएशन ने यह लिखा है पत्र में, स्थिति को लेकर आशंका
Faima द्वारा लिखे गये पत्र में कहा गया है कि मेडिकल काउंसिल कमेटी ने 30 अप्रैल को NEET PG काउंसलिंग की प्रोविजनल स्ट्रे वैकेंसी को घोषित किया था, साथ ही इसके परिणाम 2 मई को जारी कर दिये गये हैं। वहीं अब परिणाम आने के बाद अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिये जुटेंगे और मॉप राउंड में भाग लेंगे, जिसके बाद उन्हें तैयारी करने का समय नहीं मिलेगा।
आगे उन्होनें लिखते हुये कहा है कि इस परीक्षा को आगामी जुलाई में कराना चाहिए, जिससे उम्मीदवार अच्छे से तैयारी कर सके। उन्होंने आगामी 21 मई की तारीख को बदलने की माँग की है। बता दें कि प्रोविजनल स्ट्रे वैकेंसी का परिणाम आने के बाद विभिन्न राज्यों ने इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है, जल्द ही इसके मॉप-अप राउंड शुरू किये जायेंगे।

