Gujarat chunavi dangal:- गुजरात कांग्रेस के वेलकम पोस्टर से गायब हुए हार्दिक

गुजरात चुनावGujarat chunavi dangal:- गुजरात कांग्रेस के वेलकम पोस्टर से गायब हुए हार्दिक

Date:

Gujarat chunavi dangal:- गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात कांग्रेस में।सियासी धर पटक जारी है। एक ओर जहां हार्दिक पटेल ने अपने ट्वीटर अकाउंट के बायो से कांग्रेस का नाम रिमूव कर दिया है। वही कांग्रेस की ओर से निर्दलीय जिग्नेश मेवानी के वेलकम पोस्टर से हार्दिक पटेल की तस्वीर गायब हो गई है। हार्दिक की पोस्टर से गायब हुई इस तस्वीर ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है और एक बार पुनः हार्दिक को लेकर यह चर्चा तेज हो गई है कि अब वह कांग्रेस से अलग होकर भाजपा परिवार का हिस्सा बन सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें अभी हाल ही में हार्दिक पटेल अपने बगावती तेवर के चलते सुर्खियों के आए थे।।उन्होंने कांग्रेस के कुछ नेताओं पर यह आरोप भी मढ़ा था कि वह नहीं चाहते की हार्दिक पार्टी में रहे अगर उनके स्वर को नहीं बदला गया तो वह लंबे समय तक पार्टी के साथ नहीं रह पाएंगे। इसके अलावा उन्होंने भाजपा की कई नीतियों की तारीफ के साथ अपनी भगवा अंगवस्त्र के साथ डीपी भी लगाई थी। उनकी इन रणनीतियों को देखने के बाद लोगों ने यह कयास लगाना आरंभ किया था कि यह जल्द कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकते हैं।
 

 

अगर हम हार्दिक पटेल की बात करे तो यह कांग्रेस के युवा नेता हैं। वही पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस की छवि जनता के बीच कुछ खास नहीं है ऊपर से पंजाब में पार्टी में जारी अंदरूनी कलह कांग्रेस के लिए जहर बनती जा रही है। अब अगर गुजरात मे चुनाव से पहले हार्दिक पटेल ने किसी अन्य दल का हाँथ थाम लिया तो यह कांग्रेस के लिए घाटे की बात होगी क्योंकि इस समय आप भी अपनी नजर कांग्रेस को पछाड़ने में लगाए हुए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related