ग्रेटर नोएडा। कोतवाली बिसरख में स्थित गौर सिटी के फोर्टीन एवेन्यू सोसाइटी की 21वीं मंजिल से कूदकर एक युवक और युवती ने अपनी जान दे दी। नीचे गिरते ही दोनों के सिर तरबूज की तरफ फट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच के पुलिस को पता चला है कि युवक और युवती लिव इन रिलेशन में साथ रह रहे थे पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
गौर सिटी के फोर्टीन एवेन्यू सोसाइटी की 21वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 2144 की बालकनी से कूदकर 28 वर्षीय सचिन कुमार और उसकी महिला मित्र ने आत्महत्या कर ली। एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ज़ोन-2 इलामारन जी.ने बताया कि हादसे से पहले सचिन और उसकी महिला मित्र फ्लैट में मौजूद थे दोनों ने फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद कर, बालकनी से छलांग लगा दी। कितनी ऊंचाई से गिरने से दोनों की मौके पर मौत हो गई। दोनों के नीचे गिरा देख सोसाइटी में हड़कंप मच और लोगों भीड़ इकट्ठा हो गई सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना को कोतवाली बिसरख पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एडीसीपी का कहना है कि सचिन मूल रूप से गाजियाबाद के विजयनगर का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में काम करता है। सचिन अपने भाई सनी और अपने बहन के साथ इस फ्लैट में रहता है। सचिन के भाई-बहन गाजियाबाद में अपने परिजनों से मिलने गए थे। इसी दौरान सचिन ने अपनी महिला मित्र को फ्लैट पर बुलाया था। इसके बाद उन्होंने 21 मंजिल से कूदकर जान दे दी। इलामारन जी. ने बताया का कहना है कि फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद मिला और मृतकों के पास से भी कोई सुसाइड नोट अब तक नहीं मिल पाया है इसलिए मौत के कारणों का पता भी नहीं चल पाया मिल पाया है। पुलिस सभी बिंदुओ पर जांच कर इस मौत की गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है।

