Uttar Pradesh News: पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के 10 कार्यकर्ताओं को भेजा जेल, विरोध में राकेश टिकैत कोतवाली में बैठे धरने पर

उत्तर प्रदेशUttar Pradesh News: पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के 10 कार्यकर्ताओं को...

Date:


Uttar Pradesh News: पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के 10 कार्यकर्ताओं को भेजा जेल, विरोध में राकेश टिकैत कोतवाली में बैठे धरने पर

मुजफ्फरनगर। जिले में भारतीय किसान यूनियन (Indian Farmer’s Union) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत एक बार फिर अनिश्चितकालीन धरने के लिए बैठ गए है। इस बार भारतीय किसान यूनियन का धरना थाना नगर कोतवाली में दिया गया है। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के अलावा सैकड़ों भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौके पर मौजूद है। जहां एक और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला जारी है तो नहीं थाना नगर कोतवाली में पुलिस फोर्स बढ़ाई जा रही है फिलहाल कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद है।

Read also: राकेश टिकैत को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी


दरअसल सोमवार की देर शाम थाना सिविल लाइन क्षेत्र के प्रकाश चौक स्थित एक रेस्टोरेंट पर खाना खा रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता अमरजीत पुत्र मोती राम के साथ रेस्टोरेंट के मालिक की कहासुनी हो गई। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता के साथ उसके कई रिश्तेदार भी मौजूद थे। मामले की जानकारी थाना सिविल लाइन पुलिस थाना सिविल लाइन पुलिस भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता समरजीत और उसके रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर थाने ले आई इस बीच भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता सनी ने यूनियन के अन्य पदाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी जब तक भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता थाना सिविल लाइन पहुंचे तो तब तक पुलिस उन्हें जिला चिकित्सालय मेडिकल के लिए लेकर पहुंच गई थी। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के अन्य कार्यकर्ता जिला चिकित्सालय पहुंच गए। जहां पुलिस से झड़प के बाद पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया। मामले की जानकारी चौधरी राकेश टिकैत को लगी तो राकेश टिकैत सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ नगर कोतवाली में पहुंच गए और धरने पर बैठ गए।


Read also: टिकैत की सिसौली में आनरकिलिंग,झूठी आन की खातिर बेटी की हत्या कर शव जलाया


भारतीय किसान यूनियन (Indian Farmer’s Union) के जिन कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया है उनमें अमरजीत सिंह पुत्र मोतीराम निवासी गांव हैदरनगर, रविंद्र कुमार पुत्र अतर सिंह सैदपूरा, अनुज उर्फ अन्नू पुत्र प्रमोद निवासी अलीपुर खुर्द, गौरव गौरव उर्फ हनी पुत्र महिपाल निवासी ब्रह्मपुरी थाना सिविल लाइन, गौतम पुत्र पवन, सौरभ पुत्र मुकेश, सुमित पुत्र महेश, प्रदीप पुत्र प्रेमपाल निवासी धोलरा सहित 10 कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का आरोप है कि पुलिस सरकार के इशारे पर काम कर रही है और सरकार बनते ही किसानों और भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं को टारगेट पर ले लिया है राकेश टिकैत ने कहा कि यह अनिश्चितकालीन धरना है। अब उन्हें भी नहीं पता कि यह धरना कब तक चलेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...