Ghaziabad Crime News: शिकागो में इंजीनियर बता कर शादी का झांसा दे युवती से 35 लाख ठगे

उत्तर प्रदेशGhaziabad Crime News: शिकागो में इंजीनियर बता कर शादी का झांसा दे...

Date:


Ghaziabad Crime News: शिकागो में इंजीनियर बता कर शादी का झांसा दे युवती से 35 लाख ठगे

गाजियाबाद। जिले के थाना सिहानी गेट इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक ने अपने आप को शिकागो में इंजीनियर बता कर शादी का झांसा दिया और युवती से 35 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दे दिया गया। पीड़िता की तरफ से थाना सिहानी गेट में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस पूरे मामले को साइबर सेल टीम को सौंप दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना सिहानी गेट इलाके की एक कॉलोनी में एक युवती अपने परिवार के साथ रहती है।युवती पेशे से इंजीनियर है।युवती का कहना है कि एक वैवाहिक ऑनलाइन साइट के माध्यम से उनकी मुलाकात सिंह गुप्ता नाम के एक व्यक्ति से हुई।दोनों के बीच इस बारे में वार्ता हुई और आपस में नंबरों का भी आदान-प्रदान हो गया।उसके बाद व्हाट्सएप पर भी दोनों की बात होने लगी। पीड़िता का आरोप है कि युवक अक्सर विदेशी नंबर से कॉल करता था और खुद अपने आप को शिकागो में इंजीनियर बताया था।युवती के मुताबिक जिस तरह से वह बात करता था।युवती को लगा कि अब वह उसे प्रेम करने लगा है।धीरे-धीरे दोनों का प्रेम फरमान चढ़ा।

Read also: उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां और कांग्रेस प्रत्याशी आशा सिंह को 10वें दौर की मतगणना तक मिले महज 438 वोट

पीड़िता का कहना है कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और कहा कि उसके लिए वह 3.50 करोड़ रुपए के जेवरात लेकर आ रहा है।लेकिन अचानक ही युवक ने अपने आप को एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के द्वारा पकड़े जाने का हवाला दिया।इतना ही नहीं युवक ने उसे बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर अनीता नाम की युवती से कस्टम अधिकारी बनकर मामला रफा-दफा करने की बात कही है और इसकी एवज में उसने 35 लाख रुपए मांगे हैं।इसलिए जल्द ही 35 लाख रुपए ट्रांसफर कर दो तो वह छूट जाएगा। युवक के कहने के मुताबिक युवती ने 35 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।उसके बाद से आरोपी ने अपना मोबाइल फोन ही बंद कर दिया और काफी समय बीत जाने के बाद भी युवक ने उससे कोई संपर्क नहीं किया ,तो युवती को समझ आया। कि उसके साथ ठगी हो चुकी है।अब पीड़िता की तरफ से थाना सिहानी गेट में इस तरह की एक तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई गई है।

Read also: बिहार : पंचायत का फरमान, दुष्कर्म का आरोपी पीड़िता को 70 हजार रुपये दे

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है।फिलहाल पीड़िता के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है।कि वारदात को नाइजीरियन गैंग ने अंजाम दिया है और पुलिस ने इसके खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन भी किया है। उम्मीद है जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को धर दबोचा जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related