मेरठ। नए कप्तान आईपीएस रोहित सिंह साजवान ने सोमवार को मेरठ जिले का चार्ज ग्रहण किया।
Read also: संपत्ति का ब्योरा नहीं देने पर बिहार के 71 आईपीएस अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
कप्तान का तबादला बरेली से मेरठ के लिए किया गया है। तबादला होकर मेरठ आए एसएसपी रोहित सिंह साजवान ने इस समय सबसे बड़ी जिम्मेदारी अगले माह होने वाली कांवड़ यात्रा को बताया। उन्होंने कहा कि दो साल के बाद कांवड़ यात्रा होने जा रही है। जिसमें वह पूरी टीम को साथ लेकर कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना उनके पहला काम है, जनता और कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम करने है। गौरतलब है कि शासन ने लगभग तीन दिन पहले 11 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए थे। इसमें मेरठ के पूर्व एसएसपी प्रभाकर चौधरी को आगरा भेजा गया है। जबकि बरेली से रोहित सिंह साजवान को मेरठ का एसएसपी बनाया गया है।
एसएसपी रोहित साजवान ने कहा कि वह टीम के साथ काम करेंगे। जो अच्छा होगा उसको लोगों को देने की कोशिश करेंगे। मेरठ की यातायात व्यवस्था को लेकर उन्होनें कहा कि जिले में जाम की शिकायतें बहुत हैं। जिसके लिए आईटीएमएस सिस्टम लागू है। जिसे लोगों को फॉलो कराना होगा। सभी चौराहों से लेकर सड़कों पर यातायात ठीक रहे इस पर जोर रहेगा। जाम की समस्या न हो इस पर काम करने की जरूरत है।
Read also: महाराष्ट्र फोन टैपिंग घोटाला : आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ एफआईआर
इसके लिए विभागों से बात कर महानगर केा जाम की समस्या से मुक्त करवाने के प्रयास किए जाएंगे। एसएसपी ने कहा कि उनकी प्रमुखता जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने की है। पुलिस का पहला काम है अपराधियों पर अंकुश लगाना। अगर कोई भी अपराधी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसको बख्शा नहीं जाएगी। पुलिस को जनता से जो शिकायत मिलती है उन पर भी एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरठ एक चुनौतीपूर्ण जिला है। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

