Solver In Lekhpal Recruitment Exam: मुरादाबाद में लेखपाल भर्ती परीक्षा दे रहे चार साल्वर एसटीएफ मेरठ के हत्थे चढ़े

उत्तर प्रदेशSolver In Lekhpal Recruitment Exam: मुरादाबाद में लेखपाल भर्ती परीक्षा दे रहे...

Date:

मेरठ। लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 में आज एसटीएफ मेरठ यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने पड़ोसी जिले मुरादाबाद में लेखपाल भर्ती परीक्षा दे रहे साल्वर गैंग के चार युवकों को गिरफ्तार किया। ये सभी सॉल्वर गैंग के सदस्य हैं जो आज लेखपाल भर्ती परीक्षा में अभ्यार्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। एसटीएफ टीम पकड़े गए सभी साल्वरों से पूछताछ कर रही है।  यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग ने करीब हर जिले में सेधमारी की है। प्रयागराज में भी काफी बड़े पैमाने पर सॉल्वर गैंग के सदस्य पकड़े गए हैं। मेरठ एसटीएफ ने मुरादाबाद परीक्षा केंद्रों में सॉल्वर गैंग को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जिसमें मेरठ एसटीएफ को परीक्षा सेंटरों में सॉल्वर गैंग को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली। मेरठ एसटीएफ ने मुरादाबाद से लेखपाल भर्ती परीक्षा देते सॉल्वर गिरोह के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ द्वारा पकड़े गए सॉल्वर युवक हरियाणा सोनीपत के निवासी हैं। साल्वर गैंग के ये सदस्य बागपत के अभ्यार्थियों के स्थान पर लेखपाल भर्ती परीक्षा देते पकड़े गए।

Read also: गजब! योगी की खाकी ने पुलिसचौकी में एक दूसरे पर चाकुओं से किया ताबड़तोड़ वार, खुली पोल मचा हड़कंप

एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक मुरादाबाद के 33 केंद्रों पर 10 बजे लेखपाल भर्ती परीक्षा शुरू हुई थी। इसके बाद  एसटीएफ मेरठ ने थाना मझोला के स्वरूपी देवी इंटर कालेज में छापा मारा। जहां एक सॉल्वर को परीक्षा देते हुए पकड़ा। पकड़े गए सॉल्वर की निशानदेही पर मुरादाबाद थाना सिविल लाइंस के पीएमएस कालेज मेें साल्वर गैंग के तीन युवकों को परीक्षा देते रंगे हाथ पकड़ा। एसटीएफ ने इनके नाम संदीप, मोहित, रवींद्र, नीरज बताए हैं। नीरज बड़ौत का रहने वाला है। अन्य तीन सोनीपत के सदर बाजार थाना के घवाना निवासी हैं। पकड़े गए युवकों को मेरठ मेरठ लाकर पूछताछ की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related