लखनऊ। इस दिनों अयोघ्या में राम जन्म भूमि परिसर में मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। माना जा रहा है कि आगामी जुलाई में राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। राम जन्मभूमि परिसर में इस समय मंदिर निर्माण को लेकर प्लिंथ निर्माण कार्य शुरू है। यह जून तक पूरा कर लिया जाएगा।
Also Read : UP News : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक मंगलवार को,होंगे कई अहम फैसले
इसी के साथ गर्भग्रह स्थल में भगवान श्रीराम जिस सिंहासन पर विराजेंगे वह ग्रेनाइट पत्थर से तैयार की जा रही है। मंदिर निर्माण की जानकारी के लिए राम मंदिर निर्माण समिति चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र व ट्रस्टी के अलावा निर्माण संबंधित संस्था के अधिकारियों ने कार्य का निरीक्षण किया।
राम मंदिर परिसर में चल रहे प्लिंथ निर्माण व मंदिर सुरक्षा में लगाए जा रहे रिटेनिंग वॉल कार्य प्रगति का भी अवलोकन किया गया। राम जन्मभूमि परिसर में बने विश्वामित्र आश्रम में भवन निर्माण समिति के चेयरमैन निपेंद्र मित्र, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ0 अनिल मिश्रा आदि ने बैठक कर आगे की योजनाओं की रिपोर्ट तैयार की।

