लखनऊ। इन दिनों राजनैतिक गलियारों में सपा विधायक आजम खान को लेकर रोज नई खबरें आ रही हैं। पहले चर्चा थी कि जेल में बंद सपा से विधायक आजम खान, अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव के साथ जाएंगे। लेकिन अब फिर इस खबर के 24 घंटे के भीतर ही एक और सियासी हलचल एआईएमआईएम ने पैदा की है। जिसके अनुसार सपा से किनारा कर आजम खान ओवैसी के साथ जुड़ेगे।
अगर ऐसा होता है तो प्रदेश के मुस्लिम राजनीति में यह एक बड़ा धमाका होगा। जिसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। लेकिन यह कब होगा इसके बादे में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं।विधायक आजम खान इन दिनों सपा से नाराज चल रहे हैं। उनको आअसदुद्दीन ओवैसी ने अपनी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए मुस्लिमीन (AIMIM) में शामिल होने का न्योता भेजा है। पार्टी अध्यक्ष ने सीतापुर जेल में बंद विधायक आजम खान को चिट्ठी भेजी है।
Also Read : जहांगीरपुरी हिंसा पूर्वनियोजित, खुफिया विभाग की रपट,दिल्ली से सटे पड़ोसी राज्य सतर्क
एआईएमआईएम के प्रवक्ता मोहम्मद फरहान के मुताबिक ये चिटठी उन्होंने खुद लिखी है और आजम खान को भेजी है। फरहान के अनुसार उन्होंने पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की अनुमति के बाद सपा विधायक आजम खान को चिट्ठी भेजी। तीन पेज की भेजी गई इस चिटठी में उन्होंने लिखिा है कि सपा मुसलमानों की कभी हमदर्द नहीं रही है। वह मुसलमानों को वोट बैंक मानती है।
Also Read : अफगानिस्तान ने हवाई हमले के बाद पाक को गंभीर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
आजम खान पिछले तीन साल से जेल में बंद हैंं अखिलेश ने सपा अध्यक्ष होते हुए आजम खान और उनके परिवार के लिए क्या किया है। उन्होंने आजम खान से अपील कि है कि वे एआईएमआईएम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं की रहनुमाई करें। इसी के साथ असदुद्दीन ओवैसी के साथ मुसलमानों को एक सियासी पहचान दिलाने का काम करें।

