मेरठ। जुमे की नमाज को लेकर पश्चिमी उप्र में अलर्ट घोषित किया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सतर्कता के साथ डयूटी पर डटे हैं। आसमान से ड्रोन और सड़कों पर पुलिस के जवान सुरक्षा के लिए मुस्तैद हैं। मेरठ के संवदेनशील इलाकों में आरएएफ और पीएसी तैनात की जा चुकी है। मेरठ के अलावा शामली,मुजफ्फरनगर,बिजनौर,गाजियाबाद,बुलंदशहर, मुरादाबाद में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। खुफिया एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। संवदेनशील जिले आरएएफ और पीएसी के हवाले हैं।

Also read : रेलवे टिकट पर पड़े इन कोड नंबरों के बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान
आज जनपद मेरठ में जुमे की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने और अपराध नियंत्रण, शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के दृष्टिगत एवं सतर्क दृष्टि व निगरानी हेतु ड्रोन कैमरे का प्रयोग किया जा रहा है। ड्रोन कैमरे से शहर के विभिन्न एवं अतिसंवेदनशील,संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी की गयी है।

आज जुमे की नमाज केा लेकर पश्चिमी उप्र में सतर्कता बढ़ाई है। जिलों में आरएएफ के साथ अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया। बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान प्रदेश के कई जिलों में हिंसक विरोध प्रदर्शन की घटनाएं हुई थी। इसको ध्यान में रखते हुए शासन ने आज शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिले के अधिकारियों ने शांति समिति की बैठक कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
Also read: रेल मंत्री ने खजुराहो के लिए वंदे भारत ट्रेन की घोषणा की
जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस ने गत गुरुवार को जामा मस्जिद सहित धार्मिक स्थलों के पास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। ड्रोन से छतों की निगरानी की जा रही है। दोपहर बाद से पुलिस टीमें सड़कों पर मार्च कर आपसी सौहार्द की अपील कर रही हैं। इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने जिले के धर्म गुरुओं और मौलाना मुफ्ती के साथ बैठक की और शांति बनाए रखने की अपील की है।

