Axis bank और ICICI बैंक अब एफडी पर देगे ज्यादा रिटर्न

बिज़नेसAxis bank और ICICI बैंक अब एफडी पर देगे ज्यादा रिटर्न

Date:

व्यापर:- इस समय अनेको बैंकों ने अपनी एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया है जिसके बाद ग्राहको को काफी बेनिफिट हों रहा है। वही अगर आप इस समय फिक्स्ड डिपॉजिट करवाने का विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है क्योंकि Axis बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है जिसके बाद ग्राहको के चेहरे खिल गए हैं। अब अगर आप इस समय इन बैंकों में एफडी करवाते है तो बैंक आपको आपके जमा धन पर पहले की अपेक्षा अधिक लाभ देगा। 
अगर हम बात आईसीआईसीआई बैंक की करे तो यह अपने ग्राहकों को 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 7 दिनों से लेकर 10 साल में 2.75-5.75% का ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों और अन्य नागरिकों को दी जाने वाली दर से 0.5% अतिरिक्त ब्याज दर का लाभ मिलेगा। 2 करोड़ और उससे ज्यादा लेकिन 5 करोड़ रुपये से कम के जमा पर आईसीआईसीआई बैंक 3.1 से 5.5 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश करेगा। 
वही अगर हम बात AXIS BANK की करे तो इसने अपनी 2 करोड़ से की एफडी पर ब्याज दर में वृद्धि की है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक अतिरिक्त ब्याज दर के लिए पात्र बने रहेंगे। जानकारी के लिए बता दें अभी हाल ही में महंगाई पर लगाम लगाने के उद्देश्य से रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी जिसके बाद से कई बैंको ने अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया है। रिजर्व बैंक की रेपो रेट बढ़ने के बाद एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, के साथ कई बैंको की ब्याज दर बढ़ी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

BSP से बाहर हुए आकाश आनंद, मायावती ने कहा- पार्टी से पूरी तरह मुक्त किया

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...