संभल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का यूक्रेन में भी जलवा है इसकी बानगी आज संभल म़ें देखने को मिली। भारत सरकार यूक्रेन में फंसे जिन छात्रों को वापस लाई है। उनमें चार संभल के हैं। रुकनुद्दीन सराय के छात्र से बात की तो उसने यूक्रेन से हंगरी बार्डर और फिर इंडिया और इंडिया में भी घर तक फ्री वापसी की जो दास्तान सुनाई उससे सीना गर्व से ऊंचा हो जाता है। पूरा परिवार जहां पीएम मोदी के लिए नतमस्तक है वहीं दिल्ली से घर तक पहुंचाने वाले सीएम योगी का भी बार बार शुक्रिया अदा कर रहा है।
Read also: प्रधानमंत्री मोदी ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, शाह और राजनाथ ने भी दी बधाई
आपको बता दें यूक्रेन और रूस (Russia Ukraine War) की जंग के बीच संभल के 13 छात्र भी फंस गए। जिन्हें लेकर परिजन जहां चिंतित थे। वहीं छात्र भी परेशान थे हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी भारतीयों को वापस भारत लाने का आश्वासन दिया था। जिसके तहत एक जत्थे को भारत सरकार दिल्ली लाई थी। जिसमें संभल के भी चार छात्र हैं। यूक्रेन से वापस अपने घर पहुंचे संभल के छात्र फैजान अशरफ का कहना है कि यूक्रेन से हंगरी बार्डर वहां से दिल्ली और दिल्ली से घर आने में कोई परेशानी नहीं हुई। जहां भारत सरकार उन्हें फ्री में लाई है वहीं दिल्ली से कार द्वारा यूपी की योगी सरकार सभी को नि:शुल्क लाई है। पीएम मोदी और सीएम योगी के लिए छात्र और उसका पिता एकदम नतमस्तक है दोनों बार बार पीएम और सीएम का शुक्रिया अदा कर रहे हैं कैसे चलता है पीएम का विदेश में भी जादू देखें पिता पुत्र की जुबानी।

