Property Registry In UP: यूपी में अब मात्र 6 हज़ार में होगी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, जानिए कैसे?

उत्तर प्रदेशProperty Registry In UP: यूपी में अब मात्र 6 हज़ार में होगी...

Date:

यूपी की योगी सरकार ने परिवारों को एक बड़ा तोहफा दिया है क्योंकि ब्लड रिलेशन में होने वाली सम्पत्तियों की रजिस्ट्रियों पर अब कोई भी स्टांप फीस नहीं देनी होगी,  इन पारिवारिक रजिस्ट्रियों पर मात्र 5 हजार की स्टाम्प लगेंगे और मात्र 1 हजार प्रोसेसिंग फीस लगेगी. यानि कुल 6 हज़ार रूपये में आप अपने ब्लड रिलेशन में किसी के भी नाम रजिस्ट्री कर सकते हैं। योगी सरकार की कैबिनेट द्वारा पास किये गए इस प्रस्ताव के मुताबिक अब अपने सगे लोगों (खून का रिश्ता) के नाम प्रॉपर्टी करने के लिए दान विलेख यानि गिफ्ट डीड में 6 हजार रुपये के स्टाम्प पर रजिस्ट्री हो जाएगी। प्रस्ताव के मुताबिक इस कैटेगरी में माता-पिता, पति-पत्नी, पुत्र-पुत्र वधू, पुत्री-दामाद, सगा भाई-सगी बहन, पुत्र-पुत्री का बेटा-बेटी आएंगे।

Read also : डीसीएम—ट्रैक्टर—ट्राली की टक्कर में पांच महिलाओं सहित छह की मौत,कई घायल

बता दें कि अभी तक परिवार के अंदर दान विलेख में डीएम सर्किल के हिसाब से स्टाम्प ड्यूटी लगती थी लेकिन अब सिर्फ 6 हजार रूपये खर्च करके यह काम हो जाएगा जिसमें पहले भारी भरकम राशि लगती थी। योगी सरकार के इस एलान से उन परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी जो अपने बच्चों या अपने ब्लड रिलेशन के रिश्तेदारों को संपत्ति ट्रांसफर करना चाहते हैं। बता दें कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह योजना अभी सिर्फ 6 महीने के लिए लागू की जाएगी। इसके परिणामों को देखकर इस योजना को आगे बढ़ाया जा सकता है। गौरतलब है कि सरकार के इस फैसले से राजस्व के रूप में लगभग 200 करोड़ रूपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...