यूपी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवेशकों को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आप लोगों ने यूपी की युवा शक्ति पर भरोसा किया इसके लिए आपका बहुत बहुत आभार. प्रधानमंत्री ने निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आपके सपनों और संकल्पों को नई उड़ान देने का सामर्थ्य यूपी के नौजवानों में है. प्रधानमंत्री ने विशवास जताया वह यूपी ही है जो 21वीं सदी में भारत की ग्रोथ स्टोरी को मूमेंटम देगा।
अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि हमारी नई इकोनॉमी की डिमांड को पूरा करने के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती का बहुत लाभ आप लोगों को मिलने वाला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि तेज विकास के लिए हमारी डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर एक साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इस बजट में हमने गंगा के दोनों किनारों पर 5-5 किमी के दायरे में केमिकल फ्री प्राकृतिक खेती का कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है. यूपी में गंगा यहां के 25-30 जिलों से होकर गुजरती है, प्राकृतिक खेती की बड़ी संभावना यहां बनने जा रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा विश्वास है कि यूपी ही है जो 21वीं सदी में भारत की ग्रोथ स्टोरी को मूमेंटम देगा। हमने अपने रिफॉर्म्स से एक राष्ट्र के रूप में भारत को मजबूती देने का काम किया है।फिर वह चाहे One Nation-One Tax GST हो, One Nation-One Grid हो, One Nation-One Mobility Card.
Read also: विवादित मस्जिदों में अब आगरा की Begum Sahiba Mosque का नाम
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले वर्षों में हम रिफार्म परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र के साथ आगे बढ़े हैं। हमने योजनाओं के स्थायित्व पर जोर दिया है, उनके कॉर्डिनेशन पर जोर दिया है, व्यापार के लिए बेहतर और सुगम व सरल माहौल पर जोर दिया है। बीते साल देश में 84 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड FDI आया है जो दुनिया के लगभग सौ देशों से आया । भारत ने बीते वित्तीय वर्ष में 417 बिलियन डॉलर यानि 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का merchandise export करके नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम G20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से Grow कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज भारत, Global Retail Index में दूसरे नंबर पर है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Energy Consumer देश है। दुनिया आज भारत के potential और Performance की सराहना कर रही है। उन्होंने बताया कि यूपी में 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश से संबंधित समझौते यहां हुए हैं। ये रिकॉर्ड निवेश यूपी में रोजगार के हजारों नए अवसर बनाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने निवेशकों को काशी नगरी को देखने के लिए भी आमंत्रित किया, उन्होंने कहा कि मैं काशी का सांसद हूं इसलिए इतना चाहूंगा कि कभी समय निकालकर मेरी काशी देखकर आइए।

