Neha Rathore को नोटिस: अखिलेश ने कहा- यूपी में अबकी बार भाजपा बाहर बा

उत्तर प्रदेशNeha Rathore को नोटिस: अखिलेश ने कहा- यूपी में अबकी बार भाजपा...

Date:

लोकप्रिय लोकगायिका नेहा सिंह राठौर उनके ब्लॉबस्टर गीत “यूपी में का बा” को लेकर यूपी पुलिस ने नोटिस भेजा है और तीन दिन में जवाब देने को कहा है अन्यथा कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गयी है. नेहा राठौर को भेजे गए नोटिस पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर नेहा के ही ही अंदाज़ में काव्यात्मक रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि यूपी में अबकी बार भाजपा बाहर बा.

अखिलेश ने नेहा के अंदाज़ में किया ट्वीट

अखिलेश यादव ने आज अपने ट्वीट में नेहा राठौर का समर्थन करते हुए करके लिखा, ‘यूपी में का बा’. इसके बाद उन्होंने नेहा राठौर के अंदाज़ में आठ पंक्तियों की एक कविता लिखी जिसमें बताया गया यूपी में झूठे केसों की बहार है, गरीब-किसान बेहाल है, पिछड़ों-दलितों पर प्रहार है, कारोबार का बंटाधार है, भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है, बस प्रचार ही प्रचार और अगले चुनाव का इंतज़ार है जिसमें भाजपा बाहर बा.

कानपूर देहात की घटना पर बनाया है वीडियो

बता दें कि कानपुर देहात में हुई घटना पर नेहा राठौर ने का बा सीजन-2 से एक वीडियो जारी किया था जिसमें घटना को लेकर सरकार पर और पुलिस प्रशासन से सवाल किये गए. पुलिस ने इस वीडियो को लेकर नेहा राठौर को अब नोटिस भेजकर सात बिंदु पर सवालों का जवाब माँगा है और तीन दिन कि मोहलत दी गयी और जवाब न मिलने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गयी है.

ससुराल वालों को परेशान कर रही है पुलिस

वहीँ नेहा राठौर ने नोटिस मिलने के बाद कहा कि वो एक लोक गायिका हैं जो आम जन की बात करती है, यूपी में जब भाजपा सरकार है तो सवाल भी उसी पूछा जायेगा, नेहा ने कहा कहा कि एक लोक गायिका के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई है और आगे भी निभाती रहेंगी, मैंने पहली बार ‘यूपी में का बा’ करके सवाल नहीं पूछा है. नेहा सिंह ने कहा कि मेरे सवालों का जवाब आजतक नहीं मिला है, दरअसल मेरे सवालों से उन्हे मिर्ची लग गई. प्रदेश की पुलिस अब मेरे ससुराल वालों को परेशान कर रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...