Weather Forecast: सामान्य गति से बढ़ रहा मानसून दिल्ली और यूपी में इस तारीख तक पहुंचेगा

उत्तर प्रदेशWeather Forecast: सामान्य गति से बढ़ रहा मानसून दिल्ली और यूपी में...

Date:

मेरठ। एनसीआर में लू के चलते तापमान बढ़ा है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। आज रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। आज गर्जना वाले बादल की संभावना है। लू चलने का आज पूर्वानुमान नहीं है। देश के कई राज्यों में प्री मानसून ने दस्तक दी है। इसके चलते भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रूप से बढ़ रहा है। यह अगले तीन दिनों में महाराष्ट्र में प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में और असम,मेघालय में भीषण बारिश की चेतावनी जारी की है।

Read also: आज भी बेहाल करेगी गर्मी, अब सताएगी उमस और खुश्क मौसम की मार

मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी डा0 एन सुभाष ने बताया कि मानसून 29 मई को केरल तट पहुंच चुका है। इसने गत 31 मई से 7 जून के बीच दक्षिण मध्य अरब सागर, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों से होते हुए अब पूर्वोत्तर भारत को कवर कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मानसून के आगमन में इस बार कोई देरी नहीं है। इसके अगले दो दिनों में मुंबई तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंंने बताया कि मानसून ने गोवा,महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के अलावा तमिलनाडु के जिलों को कवर कर लिया है। इसके अलावा मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल हैं। अब इन राज्यों में जोरदार बारिश शुरू हो चुकी है।

Read also: तड़के दो सड़क हादसे में पांच की मौत आठ लोग घायल

उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम के अलावा मेघालय में भी भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्य असम पिछले महीने बाढ़ की चपेट में आ चुका है। प्री-मानसून बारिश और बाढ़ से राज्य को भारी नुकसान पहुंचा है।  इसमें पुल, सड़क और रेलवे ट्रैक तक प्रभावित हुए। मानसून सामान्य तारीख पर दिल्ली-एनसीआर और उत्तर पश्चिम के अन्य हिस्सों में पहुंचेगा। हालांकि मौसम विभाग ने अभी  कहा है कि इसमें काफी जल्दबाजी होगी। बता दें कि पिछले साल मानसून 27 जून को अपनी सामान्य समय से दो सप्ताह पहले दिल्ली पहुंच गया था। इस बार भी इसके दिल्ली पहुंचने की संभावना पहले से है। मानसून 16 जून से 22 जून के बीच उत्तर प्रदेश में पहुंचेगा। बता दें कि एक जून से मानसून का मौसम शुरू हो चुका है। लेकिन इस मौसम में 42 फीसदी कम बारिश हुई है। जिसमें उत्तर पश्चिम में कुल 94 फीसदी बारिश दर्ज की गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...