मेरठ। विद्या इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी कॉलेज के फैशन विभाग में इनफिनिटी-2022 –द ग्रेजुएट फैशन शो (The Graduate Fashion Show) का आयोजन किया गया। जिसमें फैशन विभाग के छात्रों के डिजाइन किए कलेक्शन के साथ मॉडलों ने रैंप पर वॉक किया। मॉडल के रैंप पर शो के दौरान छात्रों के डिजाइन किए कलेक्शन पर खूब तालिया बजीं। छात्रों के फैशन डिजाइनिंग कलेक्शन ने साबित किया कि उनकी कला का कोई मुकाबला नहीं है।
Read also: फैशन कोरियोग्राफर का बेटा अश्लील संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार
विद्या नॉलेज पार्क स्थित के फैशन विभाग का कार्यक्रम इनफिनिटी 2022 -द ग्रेजुएट फैशन शो (Infinity 2022 – The Graduate Fashion Show) धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बैंड की धुन प्रस्तुति के साथ हुआ। कालेज के बैंड अफसाने ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुग्ध किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय उत्तराखंड के कुलपति डा. एन.के. सिन्हा, शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति डा.अजय राणा, साउथ कोरिया से शिक्षाविद ड्यूक वू हान और संग लूं पार्क उपस्थित थे। विद्या नॉलेज पार्क के चेयरमैन प्रदीप कुमार जैन, प्रबंध निदेशक विशाल जैन, वीआईएफटी निदेशक डा.रीमा वार्ष्णेय ने अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही विद्यागान का आयोजन हुआ। फैशन शो का आगाज दिलकश नृत्य के साथ हुआ। इसके बाद भाषण में प्रोफेसर डॉ एन.के. सिन्हा ने कहा कि इन आयोजनों से न केवल विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है बल्कि उनके मेधा को दुनिया भी देखती है।
संगीत की धुन के बीच फैशन शो शुरू हुआ। इसके बाद विभिन्न मॉडल ने छात्रों द्वारा तैयार किए कलेक्शन को पहनकर रैप पर वाक किया। प्रतिभागियों ने भी रंग-बिरंगे नये डिजाइन का प्रदर्शन कर जलवा बिखेरा। मॉडल ने ‘रिवायत, इक्वालिटी, नेवर गिव अप, अंत ही आरंभ है, द कोरस लाइन, टेल्स ऑफ लाइफ, फेयरी टेल्स’ आदि थीम पर रैंप वॉक किया। इसमें बेस्ट पोर्टफोलियो, बेस्ट व्यवसायिक कलेक्शन, बेस्ट सरफेस ओर्नामेंटेशन, बेस्ट क्रिएटिव कलेक्शन और बेस्ट डिजाइन कलेक्शन-2022 का अवार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अन्त में फैशन कॉलेज की निदेशक डा.रीमा वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों, आगंतुकों, विद्यार्थियों आदि को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Read also: ब्लूकैक्टस ने एंड-टू-एंड सप्लाई चेन सॉल्यूशंस देने के लिए अग्रणी फैशन ब्रांडों के साथ मिलाया हाथ

कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रा नंदिनी सलूजा व अनुष्का त्यागी ने किया। कार्यक्रम में विद्या नॉलेज पार्क के रजिस्ट्रार विजय कुमार दूबे, विद्या इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डा.राजीव चेंची, विद्या इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टीचिंग की निदेशक डा.अनिता कोटपाल, विद्या स्कूल ऑॅफ बिजनेस की निदेशक डा.वसुधा शर्मा, विद्या स्कूल ऑॅफ बिजनेस की डीन डा.विंकी शर्मा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर विद्या नॉलेज पार्क के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, फैकल्टी, छात्र—छात्राएं मौजूद रहे।

